newslifeindia

गोटेगांव में शुरू हुई जनसुनवाई

गोटेगांव(बी डी सोनी)। विधायक महेंद्र नागेश की पहल पर एसडीएम देवती परते ने कार्यालय में नागरिकों की जन समस्याएं सुनी। मंगलवार को कैंप लगाकर एस डी एम ने नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके आवेदन लिए। सभी नागरिकों की जो समस्याएं थी उनको जल्द से जल्द दूर करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं विधायक महेंद्र नागेश का कहना है कि केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है फिर भी अगर नागरिक को सेवाओं के संबंध में कोई शिकायत आती है तो जनसुनवाई में सामने रख सकता है अब हर मंगलवार को एसडीएम कार्यालय में लोगों की शिकायत सुनी जाएगी बैठक में समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल