गोटेगांव (बी डी सोनी)। न्यायालय की तहसील विधिक सेवा समिति गोटेगाॅव द्वारा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय कमल जोशी के आदेशानुसार माननीय सचिव महोदय वैभव सक्सैना के मार्गदर्शन में एवं सालसा एवं सालसा की 2024- 25 वार्षिक कार्ययोजना के तहत अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर आज दिनांक 26.6.2024 को प्रातः 10:00 बजे तहसील गोटेगांव में स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम में नशा मुक्ति शिविर का आयोजन किया गया।
आयोजित शिविर तहसील विधिक सेवा समिति गोटेगांवके माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष महोदय श्री बाॅबी सोनकर अधिवक्तागण ब्रह्मकुमारी आश्रम का समस्त स्टाफ डॉ कपिल जैन किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष मनीष जैन तहसील विधिक सेवा समिति एवं सिविल न्यायालय गोटेगांव की कर्मचारी गण एवं ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे आयोजित शिविर में तहसील विधिक सेवा समिति गोटेगांव के माननीय अध्यक्ष न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय बाॅबी सोनकर सोनकर एवं अधिवक्ता गणों द्वारा नालसा द्वारा चलाई जा रही नशा पीड़ितों को विधिक सेवाये योजना 2015 के संबंध में जानकारी प्रदान की गई नशे से व्यक्ति के पारिवारिक समाज एवं आर्थिक जीवन के दुष्परिणाम आर्थिक बोझ पारिवारिक समन्वयता के अभाव के बारे में बताया गया किशोर को नशा से मुक्त रहने के लिए जागरूक किया गया एवं किसी अन्य व्यक्ति को तंबाकू का सेवन करते हुए देखे जाने पर रोको टोको की भी समझे दी गई साथ ही उक्त संबंध में पंपलेट भी वितरण कर जागरूक किया जा रहा है।








