गोटेगांव (बी डी सोनी)। गोटेगांव रेस्ट हाउस में विधायक महेंद्र नागेश ने गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों विद्युत संबंधित समस्याओं को लेकर अधिकारियों से बात की। बरसात से पूर्व बिजली की समस्या सुधार करने के लिए कहा गया जिससे बरसात में बिजली भरपूर मिले।उन्होंने किसानों को लेकर भी वोल्टेज की समस्या बार-बार लाइट का जाना अन्य समस्या एवं सुधार करें। विधायक महेंद्र नागेश ने कहा की जनता के प्रति कर्मचारी की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।हमारे विधानसभा क्षेत्र की जनता के किसी भी काम के लिए पैसों की डिमांड की तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्षेत्र को भ्रष्टाचार मुक्त करना और सभी कर्मचारियों के 24 घंटे फोन को चालू रखना चाहिए जिससे लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। इस दौरान बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी बैठक में मौजूद रहे।








