नरसिंहपुर (बी डी सोनी)। जिन लोगों का संपूर्ण जीवन समाज एवम रास्ट्र को समर्पित होता है वह निश्चित ही महा पुरुषों की श्रेणी में आते हैं..
ऐसे ही एक देश प्रेमी हुए डा. सूरज प्रकाश जी जिनके द्वारा भारत विकास परिषद की आधार शिला स्थापित की गई थी 28 जून को आपका जन्म दिवस सम्पूर्ण देश की सभी शाखाओं के साथ नरसिंहपुर की दोनों शाखाओं के संयुक्त तत्वाधान में धूम धाम से मनाया गया।
विगत दिवस नरसिंहपुर की दोनों शाखाओं के पदाधिकारियों के साथ साथ स्थानीय वृंदावन गार्डन मे स्थानीय महिला पुरूषों व् बच्चो की उपस्थिति में पहले गार्डन की साफ़ सफाई अभियान रखा गया तत्पश्चात पर्यावरण विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे प्रांत अध्यक्ष संजय तिवारी ने डा साहब के जीवन की त्याग तपस्या व समर्पण पर प्रकाश डालते हुए परिषद के क्रिया कलापो से लोगों को अवगत कराया।
तदुपरांत शिव जी के स्थान पर दीप प्रज्ज्वलन एवम आरती का आयोजन किया तथा उपस्थित जन समुदाय व बच्चो मे हलवा प्रसाद वितरण कराया गया।
इस अवसर पर परिषद से आशुतोष वर्मा, शिरिष पुरोहित, सुनीता राजपूत, प्रीति तिवारी ,आशीष नेमा तथा बृजेश पटेल के साथ बड़ी संख्या में स्त्री, पुरुष बच्चो की उपस्थिति दर्ज की गई।
ज्ञातव्य है कि 28 जुन. से 10 जुलाई तक विभिन्न गति विधियों द्वारा संपूर्ण प्रांत में सेवा पखवाडा मनाया जाना तय हुआ है।








