जबलपुर(News life)। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को सात रनों से हराकर वर्ल्ड कप जीत लिया है। मालवीय चौक जबलपुर में टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीतने पर लोगों के बीच खुशी की लहर देखने को मिली। मालवीय चौक में लोगों की भीड़ देख उत्सव का माहौल लग रहा था। लोग अपने हाथों में तिरंगा लेकर लहराते हुए दिखे। सभी ने एक दूसरे को बधाई दी एवं जमकर आतिशबाजी की। आपको बता दें भारत में पहला वर्ल्ड कप 2007 में जीता था और आज 17 साल बाद आज फिर अपना परचम विश्व में लहरा दिया है।
यह भारत के लिए मेरा आखिरी टी 20 मैच – विराट कोहली

यह मेरा अंतिम टी-20 वर्ल्ड कप था और हम इसे जीतना चाहते थे। यह भारत के लिए मेरा आखिरी टी20 मैच था। मुझे लगता है कि यह संन्यास लेने का सही समय है और अब समय आ गया है कि नई पीढ़ी इस विरासत को आगे लेकर जाए। यह एक ओपन सीक्रेट था। यह रोहित का 9 वां विश्व कप था, जबकि मेरा 6 वाँ T20 वर्ल्ड कप था। मैं पिछले कुछ मैचों में अच्छा नहीं कर पा रहा था। इस समय मेरे अंदर की भावनाएं बाहर नहीं आ पाएंगी।








