newslifeindia

भाजयुमो ने किया राहुल गांधी का पुतला दहन, कहा हिन्दुओं से मांगे माफी वरना उग्र होगा आंदोलन

जबलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा जबलपुर ने महानगर के सभी 16 मंडलों में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी की सोच सदैव से ही हिंदू धर्म विरोधी रही है , इनके पुरखे भी हिंदुओं से वोट लेते थे और उन्हीं के लिए घृणित सोच रखते थे और अब राहुल गांधी ने विपक्ष के नेता के रूप में विगत दिवस देश की संसद में हिंदुओं को हिंसक बताकर अपनी कुत्सित मानसिकता बताई है जिसके कारण संपूर्ण हिंदू समाज बुरी तरह आहत है और अपना आक्रोश प्रकट कर रही है, अगर राहुल गांधी संपूर्ण हिंदू समाज से सार्वजनिक माफी नहीं मांगेंगे तो ये आंदोलन और भी उग्र रुप में किया जायेगा।

पहले भी कांग्रेस के नेताओं द्वारा समय समय पर हिंदुओं के प्रति अपनी दूषित मानसिकता को प्रदर्शित किया जा चुका है चाहे वो हिंदुओं को आतंकवाद से जोड़ना हो या हिंदुओ के देवी देवताओं का अपमान करना हो, कांग्रेस सदैव से ऐसे हिन्दू विरोधी कृत्यों में लिप्त रहती है चुनाव में ढोंग करते हुए हिंदुओं के वोट लेने आती एवं उसके बाद खुलेआम देश की संसद में हिंदुओं को हिंसक बताती है।अब देश का हिंदू इनकी किसी भी बात को नही सहेगा और इन्हें माकूल जवाब दिया जायेगा।

इस दौरान महानगर के सभी 16 मंडलों में भिन्न भिन्न स्थानों पर पुतला दहन किया गया इस दौरान भाजयुमो महामंत्री ईशान नायक,पार्षद एवं एमआईसी राम सोनकर,अंकित फ्रांसिस,अर्पित दुबे,आयुष सिंह,निक्की रजक,रणेश खरे, वरुण सिंह,आकाश रजक , समरजीत फौजदार, शुभम रजक,पीयूष समदरिया,मोंटी रैकवार, शुभांश तिवारी, अनुज रजक, मंत्री ईशान रैकवार, अनिमेष केवट, नर्मदाश सिंह, शशांक केवट,सुमित सिंह,अभिनव पटेल,रितेश मिश्रा, योगेश खरे , सुनील पटेल आदि उपस्थित थे।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल