newslifeindia

सदन में थूक लगाकर पन्ने पलटने के मामले ने पकड़ा तूल 

जबलपुर (News Life)। प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नही होती कांग्रेस पार्षद हीरा शफीक द्वारा सरकार को एक समुदाय की खिलाफ बताया जा रहा था साथ ही थूंक लगाकर आसंदी को वही कागज दिए जा रहे थे जिसका पुरजोर विरोध जीतू द्वारा किया गया जबलपुर के नगर निगम सदन में चल रही बजट बैठक के दौरान साथी पार्षद द्वारा थूक लगाकर फोटो के प्रिंट के पन्ने पलटने को लेकर पार्षद जीतू कटारे भड़क उठे। उन्होंने सदन पर इसे निंदनीय कृत्य बताया। जिस पर विपक्ष नेता प्रतिपक्ष एवं सबका कहना था कि ऐसा कुछ भी नही हुआ, आप झूठ बोल रहे है। यह बात पार्षद जीतू कटारे को भी बिल्कुल पसंद नहीं आई। वह अपनी बात पर अड़े रहे और कहा हम जो कह रहे हैं वह शाश्वत सत्य है जीतू कटारे ने तुरंत ही महापौर महोदय एवं आयुक्त महोदय नगर निगम जबलपुर के नाम एक पत्र लिखा। जिस पर विषय का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा की सच्चाई की पुष्टि हेतु सदन के सीसीटीवी फुटेज का वीडियो शीघ्र उपलब्ध कराया जाए, जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो सके एवं हकीकत भी सभी के सामने आ सके। पार्षद जीतू कटारे ने पत्र में समय का उल्लेख करते हुए वीडियो फुटेज के साथ उचित कार्यवाही की मांग की।

जीतू ने कहा ये सदन की व्यवस्था है कि अगर कोई पार्षद वीडियो फुटेज मांगता है तो माननीय आयुक्त जी के आदेश पर वह फुटेज उपलब्ध कराया जा सकता है। अभी सदन से वीडियो प्राप्त तो नही हुआ है पर किसी साथी द्वारा जो वीडियो प्राप्त हुआ है वह बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल