गोटेगांव (बी डी सोनी)। पेड़ लगाने का अभियान मणि नागेंद्र सिंह फाउंडेशन सचिव इंजीनियर सरदार सिंह पटेल ने कहा यह विजन देश में जन जागृति देने वाला होगा। जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत नगवारा तरवारा में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। बड़ी संख्या जनप्रतिनिधि सहित वरिष्ठ नेताओं ने एक पेड़ मां के नाम अभियान में पौधारोपण कार्यक्रम में पहुंचे और वृक्षारोपण के बाद सरदार सिंह पटेल ने कहा प्रधानमंत्री ने जलवायु परिवर्तन को लेकर जो विजन दिया है आज सभी देश उसका अनुसरण कर रहे हैं। देश में हो रहे जलवायु परिवर्तन चिंता का विषय है पूर्व विधायक हाकम सिंह चढ़ार ने पौधारोपण कार्यक्रम के जरिए एक जन जागृति देश में जगाई है। वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधायक हाकम सिंह चढ़ार, सरपंच संघ अध्यक्ष देवदत्त पचौरी, जनपद पंचायत सीईओ वर्षा झारिया, ओंकार सिंह पटेल, अनूप उपाध्याय, सीताराम पटेल सहित सरपंच अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी वृक्षारोपण किया।








