newslifeindia

कल कचहरी दरगाह मे हाजरी देंगी टिपारिया

जबलपुर (News Life)। शहादत के पर्व मुहर्रम की कल 5 तारीख है। इस मौक़े पर रात्रि 9:30 से शहर की विभिन्न स्थानों से हिंदु मुस्लिम मुजवारों की फूलों से सजी हुई टिपारिया निकलेंगी। प्रमुख मार्गो पर गश्त करते हुए टिपारियों के जुलूस हाईकोर्ट के सामने स्तिथ हजरत कचहरी वाले बाबा साहब की दरगाह मे हाजरी देने पहुँचेंगे। सज्जादानशीन बाबर खा बन्दानवाजी एवं ख़ादिम ए आला चंगेज खान अशरफी द्वारा बाबाओं का इस्तक़बाल किया जाएगा।

सिटी कोतवाली – सिटी कोतवाली मौलाना की गली स्तिथ मरहूम शेख मुन्ना नियाज़ी व अब्दुल रऊफ बाबा के इमामबाड़े मे मुहर्रम की 5 तारीख को हाजी शेख ज़मील नियाज़ी की सरपरस्ती एवं हाजी शेख मुबीन नियाज़ी की सदारत मे रात्रि 9 :30 बजे मर्सिया ख्वानी का एहतेमाम किया गया है एवं शहनाई वादक मुहर्रम की धुनों पर अपने कलाम पेश करेंगे। अक़ीदतमंदो से शिरकत की गुजारिश की गई है।

उपनगरीय क्षेत्र – छावनी क्षेत्र सदर मे जीके हुसैन कमापाउंड मे मुहर्रम की 5 तारीख को बाद नमाज मगरिब लंगर ए आम का एहतेमाम किया गया। गौरतलब है जीके हुसैन लंगर कमेटी द्वारा ये एहतेमाम विगत वर्षों से लगातार किया जा रहा है। रात्रि 10 बजे सदर की तमाम टिपारिया सदर बाजार की गलियों मे गश्त उपरांत कचहरी दरगाह मे हाजरी देंगी। समाजसेवी अकबर खान सरवर, अयान घनघोरिया, बरकात, मोनू मिर्जा, शाहबुद्दीन, ताहिर भाई, मंटू बाबा, अकील बाबा ने तमाम लोगों से शालीनातापूर्वक टिपरियों का जुलूस निकालने की अपील की है। इसी प्रकार गढ़ा मे भी रात्रि 9 :30 बजे डा सैय्यद मकबूल बाबा की टिपारी व गढ़ा की अन्य टिपारिया गश्त पर निकेलगी। मुतवल्ली सैयद कादिर अली कादरी, मुबारक कादरी,आफ़ताब कादरी, निजाम कादरी, पार्षद शेखर सोनी, बासित कादरी, अजय अवस्थी, उमेश तिवारी, असगर कादरी, इनायत कादरी, जवाहर कादरी जुलूस की कयादत करेंगे। गश्त उपरांत गढ़ा बाजार स्तिथ सैय्यद बाबा की दरगाह मे हाजरी देंगी। सैय्यद बाबा की दरगाह मे बज्मे सुल्तानी की जानिब से परचम कुशाई व लंगर ए आम का एहतेमाम किया गया है। सूफ़ी निजाम बाबा, मुईन उस्मानी, शिबू बाबा, समीर बाबा, मौनू बाबा द्वारा टिपरियों का इस्तक़बाल किया जाएगा । रांझी मे भी रात्रि 9 :30 बजे टिपारिया निकाली जाएंगी और कचहरी दरगाह में हाजरी देंगी। रांझी की मशहूर टिपारी अन्ना बाबा की कयादत में रात्रि 10 बजे कचहरी दरगाह में हाजरी देंगी।

जेनिथ कमेटी – नौदरा मे अकर्षक विधुत साज सज्जा करने वाली जेनिथ कमेटी द्वारा इस वर्ष जोरदार तैयारियां की जा रही है। मुहर्रम की 9 तारीख को हिंदु मुस्लिम एकता मंच जिसमें सभी धर्मों के धर्मगुरूओ का सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा व विशाल लंगर ए आम का एहतेमाम किया जाएगा। कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीकी ने तमाम लोगों के शिरकत की गुजारिश की है।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल