newslifeindia

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में इनफार्मेशन, कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी विषय में सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

जबलपुर (News Life)। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के यू.जी.सी.मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र के द्वारा दिनांक 15 जुलाई 2024 से 20 जुलाई 2024 तक इनफार्मेशन, कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी विषय में सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया| रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के माननीय कुलगुरु प्रो.राजेश कुमार वर्मा, मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र के डायरेक्टर प्रो.एस.एस.संधू के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के समन्वयक डॉ.संजीव कुमार पांडे के नेतृत्व में संचालित हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिवस नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन एंड प्लानिंग, नई दिल्ली के प्रो.के.श्रीनिवास नें अनुवंदनी,भाषाणी के विषय में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम की अगली कड़ी में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी कानपुर के प्राध्यापकों श्री.धनजय उमराव, श्रीमती सुमन त्रिपाठी, श्री.विनय त्रिपाठी, श्री हर्ष द्विवेदी नें वर्चुअल लैब के माध्यम से नई शिक्षा नीति 2020 में हो रहे नवाचारो से अवगत करवाया। कार्यक्रम की अंतिम चरण में हवाबाग़ महाविद्यालय जबलपुर से श्री मोहम्मद हसनैन बेग नें सात दिवसीय कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समन्वयक डॉ.संजीव कुमार पांडे नें किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ.दिलीप हज़ारी, डॉ.अंजू यादव एवं महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों के समस्त प्राध्यापकों की सक्रिय भूमिका रही|

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल