newslifeindia

गुरु पूर्णिमा के महा उत्सव पर करोड़ों भक्त ब्रज क्षेत्र में

2 करोड़ से ऊपर भक्त लगा रहे हैं भगवान गोवर्धन की परिक्रमा

ज क्षेत्र में चारों तरफ भक्ति का उत्साह चरम पर

जगह-जगह विविध कार्यक्रम गुरुओं की हो रही है पूजा भक्त ले रहे हैं आशीर्वाद

श्री गोवर्धन (उत्तर प्रदेश)। मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना, इन पूरे धार्मिक अति महत्व के क्षेत्र की महिमा अपार है वृंदावन धाम का तो कहना ही क्या जहां प्रतिदिन प्रति समय प्रतिक्षण उत्सव ही होते रहते हैं, जो भक्त यहां परिवार सहित , मित्रों सहित, आते हैं उन्हें ईश्वर की दिव्य अनुभूति स्वयं ही होती है, चारों तरफ भक्ति कर रहे अनेक महान संतों के दर्शन, का लाभ यहां पग पग पर मिलता है, स्वयं प्रकट प्रभु, भगवान बांके बिहारी जी, भगवान राधावल्लभ जी, भगवान राधा रमन जी, भगवान गोपेश्वर जी, के दर्शन कर रहे लाखों लाख भक्ति अपने जीवन को धन्य कर रहे हैं, पूरे ब्रज क्षेत्र में लाखों करोड़ों भक्तों का आना-जाना लगा रहता है, पूरे ब्रज क्षेत्र की महिमा अपार है, चारों तरफ राधे कृष्ण की गूंज हो रही है, जय गिरिराज जय गोवर्धन जय गुरुदेव के नारों से, पूरा वातावरण सभी को यहां मोहित कर लेता है,ब्रज कि किसी भी क्षेत्र में जब उत्सव होते हैं तो भक्तों का प्रभु श्री कृष्णा जैसा विराट रूप देखने को मिलता है, गिरिराज गोवर्धन की यात्रा गुरु पूर्णिमा के महान अवसर पर कर रहे वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष बी डी सोनी पत्रकार ने गोवर्धन धाम से बताया कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बीते एक सप्ताह से भगवान गिरिराज गोवर्धन राधा रानी के वृंदावन धाम बरसाना जहां भी देखो वहां भगवान के करोड़ों भक्तों का विराट रूप देखने को मिल रहा है गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर जहां इन क्षेत्रों में विराजमान अनेक संतों महात्मा गुरुओं के भक्तों के द्वारा अपने-अपने गुरुओं का आशीर्वाद लिया जा रहा है अनेक कार्यक्रम हो रहे हैं चारों तरफ धार्मिक माहौल अपनी चरम सीमा पर है। गुरु पूर्णिमा की रात वह दिन वृंदावन में उत्तर प्रदेश सरकार की पुलिस के साथ तमाम व्यवस्थाओं के बीच हजारों लाखों भंडारों के प्रसाद वितरण के मध्य दिन रात लगभग ढाई से 3 करोड लोग भक्त परिवार सहित भगवान गिरिराज की 25 किलोमीटर की परिक्रमा लगाते देखे जा रहे हैं ऐसा ही वातावरण, वृंदावन धाम में देखने को मिला वृंदावन धाम की परिक्रमा में भी करोड़ों भक्त अपनी भक्त मंडलियों के साथ वृंदावन की परिक्रमा देखे जा रहे हैं बरसाना धाम में भी भगवान राधा रानी जी के दर्शन अनेक संत महात्माओं के दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उम्र पड़ा है बड़े भाग्यशाली हैं जो ब्रज धाम में, ऐस पुण्य अवसर पर भगवान राधा कृष्ण की कृपा से ब्रज धाम पहुंचे हैं। विश्व गुरु कहलन वाले भारत में गुरु की महिमा अपरंपार है गुरुदेव को ईश्वर से बड़ा स्थान दिया गया है इसलिए पूरे भारत के प्रत्येक नगर एवं धार्मिक स्थान पर गुरुओं के आशीर्वाद लेने का सिलसिला निरंतर जारी है अपने गुरु का आशीर्वाद लेकर भक्त अपने अपने आप को धन्य धन्य कर रहे हैं। ब्रज क्षेत्र में यह देखा गया कि गर्मी की परवाह न करते हुए जहां करोड़ों करोड़ों भक्त पैदल परिक्रमा लगा रहे हैं वहां अनेक भक्त दंडवत परिक्रमा करते हुए देखे गए रात का नजारा दिन से बढ़कर देखा गया यह भी देखा गया कि विभिन्न स्थानों पर भक्तों के ठहरने की व्यवस्था में कमी पड़ जाने के कारण भगवान राधा रानी के सहारे हजारों भक्त पवित्र ब्रज की धरती पर ही विश्राम करते हुए देखे गए यहां देखने को मिलता है कि हरि कथा अनंत है जिसको शब्दों से समाहित करना संभव है। चारों तरफ भगवान के भक्त भगवान के विराट रूप में दर्शन दे रहे हैं।

वृंदावन गोवर्धन धाम से बी डी पत्रकार की खास रिपोर्ट।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल