newslifeindia

पूरे देश के साथ वृंदावन धाम में गुरु पूर्णिमा पर गुरुओं का पूजन कर रहे लाखों भक्त

वृंदावन (News Life)। सुदामा कुटी में भी गुरु भक्तों में विशेष उत्साह, वृंदावन धाम की यात्रा पर गुरु पूर्णिमा में गोवर्धन भगवान के दर्शन से बी डी सोनी ने बताया कि सनातन धर्म की संस्कृति में गुरु का स्थान ईश्वर से भी ऊपर बताया गया है गुरुओं की पूजा अर्चना का यह दिव्या अवसर गुरु पूर्णिमा पूरे देश में मनाया जा रहा है जगह-जगह भक्त गुरुओं का पूजन कर आशीर्वाद ग्रहण कर रहे हैं। वृंदावन धाम जहां पर राधा कृष्ण की भक्ति में अनेक महान संत भक्ति में ली है ऐसे ही महान संतों में, परम पूज्य प्रेमानंद जी केली कुंज, मुलक पीठ में, परम पूज्य राजेंद्र दास जी, जैसे अनेक महान संतों का भक्ति पूजन कर रहे हैं ऐसे ही वृंदावन धाम का जन-जन को बगैर भेदभाव से भगवान की कृपा से प्रसाद रूपी भोजन कराने वाली, सुदामा कुटी में नाभा पीठाधीश्वर परम पूज्य संत सुदीक्षण जी महाराज का गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हजारों भक्तों ने पूजन किया एवं आशीर्वाद ग्रहण किया इस अवसर पर परम पूज्य सुदीक्षण जी ने सभी भक्तों से मुस्कुराते हुए प्रभु श्री राम एवं भागवत नाम का स्मरण करते हुए अपने गुरु एवं माता-पिता की बताए हुए रास्ते पर चलने का आवाहन करते हुए आशीर्वाद दिया सुदामा कुटी में देखा जाता है कि प्रतिदिन पूरे देश से आने वाले हजारों हजार भक्ति नियमित दोनों समय भगवान का प्रसाद पाते हैं वृंदावन में ऐसा अनेक स्थानों पर होता है परंतु सुदामा कुटी की बात ही निराली है यहां भगवान की कृपा से हजारों साधु संत एवं भक्ति प्रसाद पाते हैं विशेष अवसरों पर विविध तरह के व्यंजन भी भक्तों को प्रसाद रूप में दिए जाते हैं प्रत्येक उत्सव पर सुदामा कुटी में विशेष धूमधाम में उत्साह का वातावरण दिखता है उल्लेखनीय है कि यहां पर राम दरबार और हनुमान जी का दरबार है जहां पर अखंड नाम संकीर्तन एवं रामायण का पाठ निरंतर अखंड चलता रहता है।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल