newslifeindia

अभाविप जबलपुर ने बनाया एक दिन में 15000 विद्यालयीन सदस्य

जबलपुर (News Life)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन की स्थापना 1949 में की गई जो स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलने वाला छात्र संगठन है जो छात्र हित व समाज हित के लिए काम करता है जिसकी विद्यालयीन सदस्यता अभियान की शुरुआत 25 जुलाई से की गई है। 

जबलपुर महानगर मंत्री ऐश्वर सोनकर ने बताया की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सदस्यता अभियान सत्र 2024-25 का 25 जुलाई से इस सत्र के सदस्यता अभियान का शुभारंभ हुआ जिसमें जबलपुर महानगर के सभी विद्यालयों में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जबलपुर महानगर के 25000 विद्यार्थियों को सदस्य बनाना इस वर्ष लक्ष्य लिया गया है। जिसको लेकर सभी विद्यालय कैंपसों में कार्यकर्ता जा कर विद्यार्थियों से अपने हक व सम्मान के साथ राष्ट्र पुनर्निर्माण हेतु अधिक से अधिक जुड़ने का अपील कर रहे हैं जिससे प्रभावित होकर छात्र-छात्राओं ने उत्साह व उमंग के साथ 19125 से ज्यादा विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ग्रहण कर सदस्य बनें हैं।

02 अगस्त को हमने हमारा अधिकतम विद्यालयीन सदस्यता दिवस मनाया गया । जिसमे की पूरे जबलपुर महानगर के कार्यकर्ता बड़े ही उत्साह व उमंग के साथ लगे रहे । एवम् 12 टोली जिसमे 212 से अधिक कार्यकर्ता लगे रहे। अधिकतम विद्यालयीन सदस्यता का लक्ष्य 10000 था लेकिन जबलपुर महानगर के कार्यकर्ता ने उस लक्ष्य को पार करते हुए 15112 सदस्यता ग्रहण कर सदस्य बनें।

हम कार्यकताओं के लिए सदस्यता अभियान एक महापर्व के समान है संगठन का लक्ष्य है की सदस्यता के माध्यम से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को जोड़ना। बताया की अखिल भारतीय विद्यार्थी विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है यही एक ऐसा संगठन है जो छात्रों के साथ मिलकर पूरे वर्ष कुछ ना कुछ रचनात्मक कार्य करता रहता है जैसे एबीवीपी वर्ष भर अनेकों गतिविधियों के माध्यम से कला, खेल, सेवा, पर्यावरण संरक्षण, स्वावलंबन, सांस्कृतिक मूल्यों का संवर्धन और प्रचार प्रसार राष्ट्रीय नायकों के प्रति आदर भाव को बनाए रखना संविधान की गरिमा के अनुरूप कार्य करना, नागरिक शिष्टाचार जैसे कामों में सक्रिय रहता है उन्होंने अधिक से अधिक विद्यार्थियों को जुड़कर सदस्य बनने की अपील की।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल