newslifeindia

दलित युवक की पिटाई मामला: भाजपा नेताओं को कानून का डर नहीं

राजनीतिक दबाव के चलते मामूली धारा लगाई

जबलपुर (News Life)। सोशल मीडिया पर दलित युवक की पिटाई का मामला सामने आया है ,जिसमें डॉ राधाकृष्णन वार्ड की भाजपा पार्षद माधुरी सोनकर के पति राजेश सोनकर बाबू अपने साथियों के साथ एक गरीब दलित युवक अमन चौधरी की पिटाई करते दिख रहा है ,उक्त युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि वह निर्माणाधीन सड़क पर उसका भूल वश पांव पड़ गया था, जिससे गुस्साए भाजपा के नेता ने अपने साथियों के साथ उस युवक की निर्मम पिटाई कर दी, मामले के हल्ले को देखते हुए पुलिस ने मामूली धाराएं लगाकर आरोपियों को छोड़ दिया ,जिस पर कांग्रेस ने आपत्ति जताते हुए, आज पीड़ित के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अति पुलिस अधीक्षक सुश्री सोनाली सक्सेना को ज्ञापन सौपा ! इस मामले पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने बताया भाजपा के नेता कानून के ऊपर हो गए हैं, उन पर शासन प्रशासन का कोई खौफ नहीं रह गया ,अभी कुछ दिन पहले घमापुर थाने में भाजपा के बड़े नेता ने सी एस पी को थाने के अंदर घुस के मरने की धमकी दी थी और उसकी एक-दो दिन बाद ही छोटी सी बात पर भाजपा नेता के द्वारा एक दलित युवक की पिटाई यह दर्शाती है कि भाजपा के शासन में जंगल राज आ गया है ,और पुलिस मुक दर्शक बनी देख रही है!

 

अगर 2 दिन के अंदर पुलिस ने युवक को न्याय नहीं दिलाया और अपराधियों के ऊपर सख्त से सख्त कार्यवाही नहीं की तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी! ज्ञापन सौंपते समय पूर्व विधायक संजय यादव, संतोष पंडा, अयोध्या तिवारी,सत्येंद्र चौबे, ताहिर अली, संजय अहिरवार, रविंद्र गौतम, कमलेश यादव, रेखा जैन, पूजा सिंह, रूबी बग्गन,रितेश बंटी गुप्ता, प्रवेंद्र चौहान, रितेश नोतनानी, संदीप जैन,कलीम खान, शुभम अग्रवाल,रंबल विश्वकर्मा मोअदनान, राकेश चौधरी,असलम खान,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल