गोटेगांव (बी डी सोनी)। अहमदाबाद से प्राप्त जानकारी के अनुसार द्वारका शारदा पीठ के परम पूज्य शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी का चातुर्मास अहमदाबाद में चल रहा है इस दौरान भारत के अनेक महान व्यक्तित्व गुरुदेव के दर्शन एवं उनके आशीर्वाद के लिए पहुंच रहे हैं।
इसी क्रम में चातुर्मास व्रतानुष्ठान के अंतर्गत अहमदाबाद (ISRO)इसरो के डायरेक्टर श्री निलेश देसाई जी के निवेदन पर द्वारकाशारदापीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी श्री सदानन्द सरस्वती जी महाराज श्री का आगमन आज इसरो इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन में हुआ।
निलेश देसाई ने पूज्य महाराज का पादुका पूजन का आशीर्वाद प्राप्त किया। एवं पूज्य महाराज श्री ने धर्म और विज्ञान, विषय पर उद्बोधन कर सभी वैज्ञानिकों एवं भक्तगणों को आशीर्वचन प्रदान किए। हम सभी क्षेत्रवासियों एवं गुरु शिष्यों के लिए गर्व की बात है कि मध्य प्रदेश एवं नरसिंहपुर जिले के श्रीधाम परमहंसी गंगा क्षेत्र के नागरिकों को ऐसे महान गुरुदेव का सानिध्य समय-समय पर प्राप्त होता रहता है।








