newslifeindia

रक्षाबंधन और श्रावण उत्सव के अवसर पर लाडली बहनों के लिए कार्यक्रम आयोजित

गोटेगांव (News Life)। ।गोटेगांव विगत दिवस शनिवार को रक्षाबंधन और श्रावण उत्सव के अवसर पर लाड़ली बहनों के लिए आभार सह उपहार कार्यक्रम स्थानीय नगरपालिका परिषद में आयोजित किया गया। मां सरस्वती का पूजन अर्चन एवं कन्या पूजन उपरांत कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमे इंद्रा कन्या शाला की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया इस कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल गोटेगांव विधायक महेंद्र सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए। लाड़ली बहनों ने पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश और अन्य जनप्रतिनिधियों को राखी बांधी।

इस अवसर पर श्री पटेल, श्री नागेश के द्वारा बहनों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पाती भी दी गई। जालम सिंह ने कहा कि आज बहनें आत्मनिर्भर बन रही हैं और परिवार के साथ-साथ देश के विकास में भी योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की संवेदनशील सरकार द्वारा लाड़ली बहनों को उनकी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए हर महीने 1250 रुपए प्रदान की जा रही है। इस रक्षा बंधन के अवसर पर 250 रुपए शगुन के रूप में बहनों को दी जा रही है। विधायक नागेश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोटी, कपड़ा और मकान उपलब्ध कराने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी को पक्के मकान दिए जाएगें। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों को निशुल्क राशन दे रही है और बहनों को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत मिले गैस कनेक्शन से बहनों को धुएं से मुक्ति मिली है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाकर उन्हें सशक्त बनाने का कार्य कर रही है।

इस अवसर पर यह रहें मौजूद

जालम सिंह पटेल पूर्व राज्यमंत्री, महेन्द्र नागेश विधायक गोटेगांव, श्रीमति पूनम जितेन्द्र ठाकुर, श्रृद्धा पंकज चौकसे उपाध्यक्ष नपा, मोहन सिंह पटेल, हाकम सिंह चड़ार,राजकुमार जैन, बसंत उपाध्यक्ष निधान सिंह पटेल, दीपक सोनी,पंकज चौकसे,अभिषेक पटेल, देवेन्द्र पटेल,पार्षद जितेंद्र चौबे, जितेंद्र पुरोहित,अंजनि सोनी, पूजा राजपूत,संगीता अग्रवाल, वर्षा श्रीवास, कलावती छिरा, नमिता पटेल, माया बिहारी चांदोरिया, मनीष जैन, राजा ठाकुर, दुल्लीचंद्र विश्वकर्मा, देवदत्त पचौरी, अर्जुन मालगुजार, एसडीएम देवंती परते, सीएमओ राजेश मेहतेल, सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि अधिकारी, कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, लाड़ली बहने मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पार्षद डॉ जितेंद्र चौबे एवं नगर पालिका कर्मचारी विनीत त्रिपाठी ने किया।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल