newslifeindia

जस्टिस सिद्दीकी फाउंडेशन की दूसरी फ्री कोचिंग का शुभारंभ

जबलपुर। जस्टिस एम. एस.सिद्दीकी फाउंडेशन की नि:शुल्क कोचिंग की दूसरी शाखा का शुभारंभ बहोराबाग में श्री संजय साहू पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर के द्वारा फीता काटकर किया गया ज्ञात रहे कि जस्टिस एम एस ए सिद्दीकी फाउंडेशन के द्वारा गरीब और जरूरत मंद बच्चों के लिए Mpppc/ssc की नि:शुल्क कोचिंग चलाई जाती है फाउंडेशन की एक कोचिंग सेंटर बिलहरी क्षेत्र में विगत 6 माह से संचालित किया जा रहा है फाउंडेशन के सचिव श्री एस.ए. सिद्दीकी के द्वारा बताया गया कि विगत 8 जून 2024 को शाहीनबाग में आयोजित बच्चों के सम्मान समारोह में फाउंडेशन के द्वारा यह आश्वासन दिया गया था कि निकट भविष्य में इसी क्षेत्र में गरीब और जरूरतमंद बच्चों के लिए आयोजित परीक्षा की तैयारी हेतु एक नि:शुल्क कोचिंग सेंटर खोला जावेगा जिस का शुभारंभ हो गया है बता दें कि कोचिंग में बच्चों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाता है।

श्री संजय साहू पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर के द्वारा इस कोचिंग सेंटर को जस्टिस सिद्दीकी फाउंडेशन की उपलब्धि बताते हुए कहा कि इस बात की जरूरत है कि बच्चे इस कोचिंग सेंटर का लाभ उठावें अपनी पूरी ताकत और ऊर्जा के साथ सब कुछ भूल कर परीक्षा की तैयारी करेंगे तो निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होंगी।

जस्टिस सिद्दीकी फाउंडेशन के अध्यक्ष एडवोकेट राशिद सुहैल सिद्दीकी के द्वारा बताया गया कि इस कोचिंग सेंटर में पढ़ाने के लिए उत्कृष्ट शिक्षकों को आमंत्रित किया गया जो अपनी पूर्ण निष्ठा लगन और ईमानदारी से आप को सफलता दिलाने में सहयोग करेंगे।

बच्चों से हमको यह अपेक्षा हैं कि वे जस्टिस सिद्दीकी फाउंडेशन के साथ मिलाकर अपने भविष्य का निर्माण करना सुनिश्चित करेंगे।

कार्यक्रम में फाउंडेशन के सक्रिय। सदस्य श्री अब्दुल सत्तार साहब श्री मन्नान साहब श्री सादिक खान साहब श्री आकिब परवेज साहब श्री मुमताज़ अंसारी श्री हाजी रशीद साहब श्री याशीन खान श्री मोहम्मद नूरउल्लाह खान साहब शाहिद अली साहब श्री फजायल अंसारी श्री गुलाम अंबिया अंसारीआदि की उपस्थिति रही।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल