newslifeindia

भाजपा जबलपुर का हर घर तिरंगा अभियान 11 अगस्त से, 14 अगस्त को मनाएंगे विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस

हर घर तिरंगा अभियान पार्टीगत कार्यक्रम की बजाय राष्ट्रीय भावना से ओत प्रोत: प्रभात साहू

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी जबलपुर द्वारा महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू के नेतृत्व में शनिवार दिनांक 10 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय रानीताल में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया एवं पत्रकार वार्ता के माध्यम से आने वाले स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रमों की लंबी श्रखंला आयोजित की जाने की जानकारी प्रदान की गई।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा मन की बात की 112वें संस्करण में हर घर तिरंगा अभियान देशवासियों से मनाने की अपील की थी एवं भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रधानमंत्री जी की मंशानुसार भाजपा जबलपुर ने हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस मनाने का फैसला किया है। यह अभियान 11 अगस्त से शुरू होगा और तीन दिन चलेगा। वहीं भाजपा 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस मनाएंगी।

जिले के हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। यह अभियान स्वतंत्रता दिवस को उत्सव के रूप में मनाने के लिए चलाया जा रहा है। अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, क्रांतिकारियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण होंगे और महानगर के प्रत्येक घर में तिरंगा फहराया जाएगा।

आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान में महानगर के सभ 956 बूथों पर शुरू कर रहे हैं। महानगर के प्रत्येक घर में तिरंगा पहुंचाने की तैयारी की है। हर घर हर व्यक्ति को तिरंगा उपलब्ध हो इसके लिए भी व्यवस्था की जा रही है। हर बूथ और मंडल पर तिरंगा बीजेपी के कार्यकर्ता पहुंचाएंगे।

तिरंगा यात्रा के साथ युद्ध स्मारकों पर पुष्पांजलि और विभाजन विभीषिका के कार्यक्रम होंगे। हर जिले में विभाजन विभीषिका के कार्यक्रम होंगे। युवा मोर्चा 11,12 और 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालेगा। 12,13,14 अगस्त को युद्ध स्मारकों पर श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि कार्यक्रम होंगे।

14 अगस्त को भारत विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस मनाया जाएगा। नव जवानों को यह बताया जाएगा कि 14 अगस्त को क्या हुआ था।

हम 15 अगस्त के दिन झंडा वंदन तो करेंगे ही साथ ही साथ हमारी पहचान कार्यकर्ता के नाते से तो होगी लेकिन हाथ में तिरंगा लेकर जब हम पूरे समाज को जागृत करेंगे, पूरे समाज को आंदोलित करेंगे। आज के इस अवसर पर इसकी महत्ता और अधिक बढ़ जाती है।

हर घर तिरंगा अभियान में हमारी जिला कार्यसमिति,सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ,मंडल कार्यसमिति,बूथों के पदाधिकारी सभी अपनी अपनी जिम्मेदारी से हर घर तिरंगा अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

तिरंगा यात्रा 11 अगस्त को उत्तर मध्य विधानसभा 3 बजे से छोटा फुहारा से मालवीय चौक,12 अगस्त को केंट विधानसभा प्रातः 11 बजे से शहीद भगत सिंह चौक से,14 अगस्त पश्चिम विधानसभा,13 अगस्त को पूर्व विधानसभा में आयोजित की जाएगी।

पत्रकार वार्ता में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू,केंट विधायक अशोक रोहाणी,उत्तर विधानसभा विधायक डॉ अभिलाष पांडे,निगम अध्यक्ष रिंकू विज,प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन सीए,रविन्द्र पचौरी,पंकज दुबे,रत्नेश सोनकर,रजनीश यादव उपस्थित थे।

उत्तर मध्य विधानसभा की तिरंगा यात्रा 11 अगस्त को: अभिलाष पांडे

उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक डॉ अभिलाष पांडे ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक विधानसभा में आयोजित तिरंगा यात्रा के क्रम में 11 अगस्त को उत्तर मध्य विधानसभा की तिरंगा यात्रा दोपहर 2:30 बजे से छोटा फुहारे से कोतवाली ,बड़ा फुहारा, लार्डगंज होते हुए मालवीय चौक पर संपन्न होगी।विधायक डॉ अभिलाष पांडे ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील की है।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल