newslifeindia

युवा समाजसेवी प्रबल सिंह पटेल के नेतृत्व में निकाली विशाल तिरंगा यात्रा 

हाथ मे तिरंगा लिए लगाए भारत माता के नारे

मोनू भैया मित्र मंडली के सदस्यो का रहा योगदान 

गोटेगांव (बी डी सोनी)। विगत दिवस कीर्तिशेष स्व. मोनू भैया के अनुज भ्राता युवा नेता प्रबल सिंह पटेल के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेसन के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गोटेगांव नगर मुख्य मार्गों में विशाल तिरंगा झंडा यात्रा निकाली गई। युवाओं के द्वारा मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेसन के सचिव इ. सरदार सिंह पटेल की उपस्थित में युवा समाजसेवी प्रबल सिंह पटेल के नेतृत्व मे यह भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई जो गोटगांव नगर के श्रीदेव ठाकुर बाबा मंदिर पूजन अर्चन के बाद एसआरजी परिसर से प्रारंभ होकर सराफा,भगतराम चौराहा, पेट्रोल पंप, फुवारा चौक टाकीज , नया बाजार होते हुए नर्मदा मंदिर मणि स्मृति “सेल्फी पॉइंट” कॉलेज पास समापन हुआ यात्रा में युवा नेता प्रबल सिंह पटेल का जगह-जगह स्वागत सत्कार किया गया । श्री पटेल ने यात्रा के दौरान अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण किया सेल्फी प्वाइंट पर स्व मोनू भैया की वरिष्ठजनों द्वारा स्वर्गीय मोनू भैया चित्र पर माल्यार्पण करने के उपरांत फोटो सेशन किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन करने के बाद प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम को समाप्त किया गया। यात्रा में गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र ठाकुर, किशन पटेल दीपक सोनी, योगेंद्र पटेल, संदीप पटेल, संदीप विश्वकर्मा, सुमित उपाध्याय, धनंजय नागेश, सीताराम रजक शोभित राय, नीलेश पटेल, राहुल पाटकर,दुर्गेश पटेल, वीरेंद्र पटेल, विकास राजपूत, सतीश सिलावट सहित मणि नागेंद्र सिंह फाउंडेशन नगर पालिका, मोनू भैया मित्र मंडली, प्रबल मित्र मंडली मौजूद रही।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल