newslifeindia

सैमसन जैकब ने जीता बेस्ट कराओके अवार्ड

जबलपुर। विगत दिवस बेस्ट कराओके सिंगर अवार्ड का आयोजन मैट्रो इवेंट एवं जे पी कराओके सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में कला वीथिका हाल मे किया गया। जिसमें जबलपुर सहित आसपास के जिलों से भी 16 गायक कलाकारों ने भाग लिया। विजता रहे सभी प्रतिभागियों ने 2-2 गीतों की प्रस्तुतियां दी जिसमें सैमसन जैकब ने फिल्म बैजू बावरा के मो रफी साहब जी के द्वारा गाया हुआ गीत ^ओ दुनिया के रखवाले^ ने बाजी मार लिया।

प्रथम स्थान सैमसन जैकब, द्वितीय वीरेंद्र सिंह ठाकुर, तृतीय स्थान पर यश सालूनके तथा महबूब अली संयुक्त रूप से रहे।

निर्णायक श्री रमेश पूरी गोस्वामी, श्रीमती सविता मिश्रा तथा तृप्ति निगम रहे। आयोजक श्री गुलाम गौस , राकेश श्रीवास्तव, अयाज मन्सूरी तथा हुकुम दाहिया मंच का संचालन श्री अयाज मन्सूरी ने की।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल