जबलपुर। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् बिकासखण्ड पनागर नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति फूटाताल सेक्टर क्रमांक 02 के द्वारा ग्राम नरागवा मोहारी में जिला समन्वयक श्री प्रदीप तिवारी जी, विकासखंड समन्वयक श्री भारत महरोलिया जी के मार्गदर्शन में एक पेड़ माँ के नाम अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम ब स्वच्छता ही सेवा अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी ग्रामजनो से स्वच्छता पर चर्चा स्वच्छता की शपथ कार्यक्रम का आयोजन ग्राम में किया गया जिसमें ग्राम के सभी युवाओं मात्र शक्तियों की उपस्थिति में भीषण गर्मी गिरते हुये तापमान को देखते हुए एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत पौधा रोपण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम के सभी वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में आम, आँवला, नीम के 10 पौधों को ग्राम में लगाया गया हैं कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष कांति लोधी,सचिव सपना काछी नवांकुर संस्था अध्यक्ष पारस दाहिया, अजीविका मिशन प्रबंधक आशुतोष तिवारी, सर्वेश मिश्रा जी के साथ ग्राम के अन्य नागरिकों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न किया गया है।









