newslifeindia

माँ नर्मदा जी की स्वच्छता, निर्मलता बनाये रखना ही सबसे बड़ी सेवा है– मोहन नागर उपाध्यक्ष जन अभियान परिषद

(घुसौर – बरगी / जबलपुर ) मध्य प्रदेश जन अभियान पारिषद जिला जबलपुर द्वारा नर्मदा पथ सर्वेक्षण एवं ज़न जागरूकता यात्रा ग्राम घुसौर में पहुची यात्रा का स्वागत कलश यात्रा के माध्यम से किया गया l संवाद चौपाल कार्यक्रम परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर जी क्षेत्र के माननीय विधायक श्री नीरज सिंह जी परिषद् के सलाहकार शिव नारायण पटेल जी सरपंच सुशील चौबैे जी सम्भाग समन्वयक श्री रवि बर्मन जी जिला समन्वयक श्री घनश्यामेश्वर दयाल रायपुरिया जी की एवं परिषद् के समस्त विकासखंड समन्वयक की उपस्थिति में आयोजित की गई, जल चौपाल बैठक मे उपस्थित अतिथियों ने मां नर्मदा जी के चित्र पर पूजन अर्चन किया, तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत एवं उद्बोधन प्राप्त हुआ, परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर जी ने नर्मदा जी के पूर्ण संरक्षण, संवर्धन हेतु नर्मदा परिक्रमा पथ सर्वेक्षण यात्रा के उदेश्य एवं प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यो के प्रति उद्बोधन दिया नर्मदा जी सदा नीरा बनी रहे, निर्मलता, स्वस्थता उनके सुपोषण में आम जन की सक्रिय भूमिका हो इस हेतु आह्वान किया l विधायक श्री नीरज सिंह जी ने परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना की तथा अभियान में सभी से जुड़कर सहयोग की अपील की संवाद के पश्चात्य सभी अतिथि उपस्थित जन पद यात्रा करते हुए नर्मदा जी के घाट पहुंच कर आरती पूजन किया गया, तथा यात्रा विराम की गई l यात्रा में जिला की नवाँकुर संस्थाएं, मेंटर्स, बरगी ब्लॉक की प्रस्फुटन समितियों छात्रो की उपस्थिति एवं सहभागिता रही।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल