newslifeindia

मोटी-मोटी आई लव यू, मिला जवाब नहीं, मुमताज से कभी शादी करना चाहते थे यश

मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री ने किया खुलासा, कहा- वह बहुत अच्छे इंसान थे
बॉलीवुड अभिनेत्री मुमताज अपने जमाने की मशहूर और खूबसूरत अदाकाराओं में शुमार की जाती हैं। अपने करियर में उन्होंने एक बिजनेसमैन से शादी की थी और विदेश चली गईं थी। हाल ही में अभिनेत्री मुमताज ने खुलासा किया है कि उन्हें सिनेमा के एक दिग्गज निर्माता-निर्देशक ने शादी के लिए प्रपोज किया था, लेकिन उन्होंने तुरंत उसे ठुकरा दिया था।
मुमताज को शादी के लिए प्रपोज करने वाले दिग्गज निर्माता-निर्देशक थे यश चोपड़ा। एक बातचीत में मुमताज ने बताया कि जब यश ने उन्हें प्रपोज किया था, तब वह असिस्टेंट डायरेक्टर थे। उन्होंने बड़ी तमीज से उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। मुमताज ने कहा कि यश उन्हें पसंद करते थे और उनसे शादी करना चाहते थे। अभिनेत्री ने कहा कि मैं यह नहीं कह रही कि मैं बहुत सुंदर थी, मैं समझदार थी, इसलिए वह मुझे पसंद करते थे। मैं जवान थी। उन्होंने बहुत ही तमीज से मुझे शादी का ऑफर दिया। उन्होंने कहा कि मोटी मोटी, आई लव यू और मैंने कहा नहीं, मैं काम पर ध्यान देना चाहती हूं, मैं एक मुकाम हासिल चाहती थी।
मुमताज ने कहा कि बहुत ही अच्छे इंसान थे। उनका बेटा आदित्य चोपड़ा भी अच्छा डायरेक्टर है। जब यश ने शादी की तो मैं उनकी शादी में भी गई थी। हम बहुत अच्छे दोस्त थे। बता दें 1974 में मुमताज ने बिजनेसमैन मयूर माधवानी के साथ शादी रचाई थी। वह दो बेटियों की मां हैं। शादी के बाद वह एक्टिंग से दूरी चली गई थी और विदेश में बस गई थीं। मगर अब वह अपने कमबैक का इंतजार कर रही हैं।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल