newslifeindia

‘सावी’ ने उन्हें एक कलाकार के रूप में निखारा : दिव्या खोसला

बालीवुड की फिल्म ‘सावी’ के रिलीज को एक साल हो गया है। इस अवसर पर फिल्म की एक्ट्रेस दिव्या खोसला ने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा किए। दिव्या खोसला ने बताया कि यह फिल्म उनके करियर के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई।
एक्ट्रेस ने कहा कि ‘सावी’ ने उन्हें एक कलाकार के रूप में निखारा और उनकी पहचान बनाने में मदद की। दिव्या ने इस फिल्म को अपने दिल के बहुत करीब बताया और कहा कि ऐसा लगता है जैसे अभी-अभी उन्होंने हर्षवर्धन राणे, अनिल कपूर और डायरेक्टर अभिनय देव के साथ शूटिंग पूरी की हो। दिव्या ने बताया कि ‘सावी’ का किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन वह एक ऐसी पत्नी का रोल निभाना चाहती थीं, जो अपने पति के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। फिल्म में दिव्या ने हाउसवाइफ का रोल निभाया है, जिसकी कहानी में उनके पति पर उनके बॉस की हत्या का झूठा आरोप लग जाता है और वह इस आरोप को हटाने के लिए पूरी ताकत से लड़ती हैं। दिव्या ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उन्होंने ऐसा किरदार चुना, जिससे दर्शक जुड़ सके और जो फिल्म की सफलता में भी अहम रहा।
उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग के दौरान की कुछ यादगार तस्वीरें भी साझा कीं और लिखा, “उसने प्यार के लिए पहाड़ तक हिला दिए। ‘सावी’ को एक साल पूरा हो गया है। मैंने इस फिल्म में बेहतरीन टीम के साथ काम किया। मुकेश भट्ट सर और अभिनय देव जी का दिल से धन्यवाद। आप सभी का भी शुक्रिया, जिन्होंने ‘सावी’ को इतना प्यार दिया। अब मैं बेसब्री से इंतजार कर रही हूं कि ‘सावी’ के बाद अपनी अगली फिल्म आप सबके साथ शेयर करूं।” ‘सावी’ में दिव्या की दमदार अदाकारी और इमोशनल सीन, जबरदस्त डायलॉग्स, और शानदार क्लाइमेक्स ने दर्शकों का ध्यान खींचा।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल