JABALPUR: पौधारोपण ही प्रकृति के सतत विकास का आधार
जबलपुर। “विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर में आयोजित हुआ पर्यावरण संरक्षण संवाद, एवं पौधारोपण कार्यक्रम* प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए एवं प्रदूषण मुक्त वातावरण का निर्माण करने के उद्देश्य से रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ रादुविवि के कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता, प्रो. राकेश बाजपेई के मुख्य आतिथ्य, प्रो. सुरेंद्र सिंह के विशिष्ट आतिथ्य व डॉ. शोभाराम मेहर के सारस्वत आतिथ्य व संयोजक डॉ. देवांशु गौतम सहित विश्वविद्यालय के फैकल्टी डॉ आशा रानी, डॉ मोहम्मद जावेद, डॉ. गजबीर, डॉ. अर्पण शुक्ला, डॉ. रिंकेश भट्ट, डॉ जया सिंह आदि की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ।
सर्वप्रथम अधिकारियों का छात्र-छात्रा स्वयंसेवक कौन है विश्वविद्यालय के परिसर में पीपल तुलसी एवं कॉसमॉस के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया इसके पश्चात सभागार में प्राध्यापकों एवं कुलगुरु ने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों व स्वयंसेवकों से संवाद किया और पर्यावरण के सतत संरक्षण एवं विकास के लिए चर्चा की। जिसमें कुलगुरु प्रो. वर्मा ने कहा कि हम सभी को अधिक से अधिक प्रकृति से बनी हुई चीजों का संरक्षण एवं उपयोग करना चाहिए तथा पॉलिथीन मुक्त परिसर का निर्माण करते हुए कम से कम मात्रा में प्रदूषण हो ऐसा प्रयास करना चाहिए। इसके पश्चात प्रो. राकेश वाजपेई ने कहा कि पौधारोपण केवल एक ही दिन की मुहिम ना हो बल्कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन और आचरण में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर आगे बढ़ना चाहिए तभी अच्छा परिणाम देखने मिलेगा इसके पश्चात प्रो. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि हम सभी को अपनी अपनी तरफ से नवाचार करते हुए पौधों को लगाना उसका संरक्षण करना तथा पौधों के नाम विभिन्न पथों व स्थानों को पहचाना जाए ऐसे नवीन प्रयास करने होंगे ताकि सभी से प्रेरित हों और पर्यावरण संरक्षण की ओर आगे बढ़े।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. देवांशु गौतम ने बताया कि भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवक छात्राओं ने पौधारोपण किया है तथा आगामी माह में विश्वविद्यालय के में स्थान को गोद लेकर वहां बगीचे का निर्माण करने का प्रयास किया जाएगा। अंत मे शोभाराम मेहरा ने सभी की उपस्थिति के लिए साधुवाद दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अमित शिवहरे, अंकुश राय, साहिल श्रीवास्तव, संजना विश्वकर्मा, दीक्षा चौरसिया, निधि कोरी, राघव यादव, हिमांशु तिवारी, शिवांगी मिश्रा, केतकी चौधरी व विश्मित साहू आदि छात्र छात्राओं ने सक्रियता से सहभागिता की।