newslifeindia

पीएम मोदी बोले-कश्मीर से कन्याकुमारी और ये अब रेलवे नेटवर्क के लिए हकीकत बन गया

जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चिनाब दरिया पर बने रेलवे के नायाब, अद्भुत और बेमिसाल चिनाब पुल को राष्ट्र को समर्पित कर दिया। मोदी सरकार लगातार बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और आवागमन के बेहतर साधन जुटाने में लगी हुई है। ऐसे ही प्रयासों के बीच आज पीएम नरेंद्र मोदी ने दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज की ऐतिहासिक सौगात दी है। पीएम मोदी ने चिनाब रेल ब्रिज का उद्घाटन किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने अंजी पुल का उद्घाटन भी किया। पीएम मोदी ने कटड़ा से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर श्रीनगर रवाना किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कटरा में 46,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिनाब पुल और अंजी पुल का उद्घाटन करने के बाद स्मारक सिक्के और टिकट जारी किए। कटरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज का ये कार्यक्रम भारत की एकता और भारत की इच्छाशक्ति का विराट उत्सव है…माता वैष्णो देवी के आर्शीवाद से आज कश्मीर भारत के रेल नेटवर्क से जुड़ गई है…हम कहते आए हैं कि कश्मीर से कन्याकुमारी और ये अब रेलवे नेटवर्क के लिए हकीकत बन गया है… ”

‘कश्मीर से कन्याकुमारी’ अब सिर्फ एक नारा नहीं रह गया- सिन्हा
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा कहते हैं, “मुझे लगता है कि ‘कश्मीर से कन्याकुमारी’ अब सिर्फ एक नारा नहीं रह गया है। अभी कुछ समय पहले ही प्रधानमंत्री ने कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इसे हकीकत में बदल दिया है। देश के दो कोनों को एक करके उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को भी साकार किया है… उन्होंने इस रेलवे लाइन से जुड़े शहरों में लाखों भारतीयों के दिलों की धड़कन को भी जोड़ा है… आज उद्घाटन किया गया रेलवे पुल सिर्फ सीमेंट और लोहा नहीं है, बल्कि जम्मू-कश्मीर की आकांक्षाओं को जोड़ने का माध्यम है।”

मनोज सिन्हा को प्रमोशन , मुझे डिमोशन मिला: उमर
सीएम उमर ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, लोगों का आना-जाना सुगम होगा और राज्य की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उमर अब्दुल्ला ने उम्मीद जताई कि अब वह दिन दूर नहीं जब जम्मू-कश्मीर को फिर से पूर्ण राज्य का दर्जा मिलेगा।अंत में उन्होंने कहा, कि मनोज सिन्हा जी को प्रमोशन मिला और वह अब उपराज्यपाल हैं, लेकिन मुझे थोड़ी डिमोशन मिली, मैं अब रियासत का नहीं, यूटी का मुख्यमंत्री हूं। माता वैष्णो देवी की कृपा से यह अस्थायी है, अब बदलाव दूर नहीं।”

अंग्रेजों की अधूरी योजना आज साकार हुई
जनसभा में सीएम उमर ने कहा कि मुझे गर्व है कि आज जिस रेल संपर्क का सपना अंग्रेजों ने देखा था। झेलम नदी के किनारे रेल लाइन बिछाने का वह सपना भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरा हुआ। अंग्रेजों की अधूरी योजना आज साकार हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद करते हुए कहा कि इस प्रोजेक्ट की नींव 1983-84 में रखी गई थी। उस वक्त वह आठवीं क्लास में पढ़ते थे। अब उनकी उम्र 55 हो चुकी है और उनके बच्चे भी कॉलेज पास कर चुके हैं। तब जाकर यह ऐतिहासिक रेल प्रोजेक्ट पूरा हुआ। यह तभी संभव हुआ जब बीजेपी सरकार ने इसे प्रोजेक्ट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस घोषित कर विशेष बजट का प्रावधान किया।
नरेंद्र मोदी के हाथों ही जम्मू-कश्मीर को फिर से राज्य का दर्जा मिलेगा
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें गर्व है कि राज्य की सभी बड़ी रेलवे परियोजनाओं के उद्घाटन में उन्हें प्रधानमंत्री के साथ शामिल होने का सौभाग्य मिला। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि भले ही राजनीतिक परिस्थितियों के चलते उनका पद मुख्यमंत्री से घटकर केंद्र शासित प्रदेश के सीएम जैसा हो गया, लेकिन उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों ही जम्मू-कश्मीर को फिर से राज्य का दर्जा मिलेगा। उमर अब्दुल्ला ने याद करते हुए कहा कि सबसे पहले जब अनंतनाग रेलवे स्टेशन का उद्घाटन हुआ, फिर बनिहाल रेलवे सुरंग और 2014 में कटरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया गया। इन सभी अवसरों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तत्कालीन रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, मैं और अन्य प्रमुख लोग साथ मौजूद थे। आज भी वही चार लोग इस मंच पर एक बार फिर मौजूद हैं।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल