newslifeindia

मुझे रीमेक बनाने में कोई परेशानी नहीं : आमिर खान

बालीवुड एक्टर आमिर खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ तो सोशल मीडिया पर एक वर्ग ने इसे स्पैनिश फिल्म ‘चैंपियंस’ का रीमेक बताया और फिल्म की आलोचना शुरू कर दी। कई यूज़र्स ने चैंपियंस के क्लिप्स शेयर कर यह दावा किया कि आमिर खान की फिल्म इंटरनेशनल फिल्म की नकल है। इस पर अब खुद आमिर खान ने प्रतिक्रिया दी है और रीमेक फिल्मों पर उठ रहे सवालों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। एक इंटरव्यू में आमिर खान ने कहा कि उन्हें रीमेक बनाने में कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने चैंपियंस देखी तो उन्हें लगा कि जैसे वे अपनी ही फिल्म तारे ज़मीन पर का अगला भाग देख रहे हों। आमिर का मानना है कि कुछ कहानियां इतनी असरदार होती हैं कि उन्हें अलग-अलग संस्कृति और भाषा में दोहराया जाना चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग उसका संदेश समझ सकें। उन्होंने कहा कि भारत में बहुत कम लोग स्पैनिश फिल्में देखते हैं, ऐसे में अगर वही कहानी भारतीय दर्शकों तक अपनी भाषा में पहुंचाई जाती है, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। आमिर खान ने कहा कि किसी कहानी को रीमेक करना रचनात्मकता को कम नहीं करता। वह जब किसी फिल्म को रीमेक करते हैं तो उसमें अपना नजरिया, अपनी ऊर्जा और अपनी टीम की सोच डालते हैं, जिससे वह फिल्म एक नई रचना बन जाती है। उन्होंने इस सोच को शेक्सपियर के नाटकों से जोड़ा और कहा कि आज भी दुनिया भर में हजारों लोग शेक्सपियर के नाटक करते हैं और उनकी सराहना होती है। जबकि वे भी तो रीमेक ही हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर रीमेक से इतनी ही समस्या है तो सबसे पहले शेक्सपियर को बंद करना चाहिए। आमिर ने अपनी फिल्म गजनी का उदाहरण देते हुए बताया कि वह पहले तमिल में बन चुकी थी, लेकिन उन्होंने उसे अपने नजरिए से दर्शकों के सामने रखा।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल