newslifeindia

JABALPUR: शराबी पति ने पत्नी और बेटी पर किया जानलेवा हमला, पत्नी की मौत, बेटी गंभीर

जबलपुर। बरगी क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वाला मामला सामने आया है, जहां घरेलू विवाद के चलते एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और 8 वर्षीय मासूम बेटी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह मामला देर रात का है, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

घरेलू विवाद से शुरू हुआ विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जबलपुर से करीब 30 किलोमीटर दूर बरगी चौराहे के पास स्थित एक घर का है, जहां रामजी भूमिया नामक व्यक्ति देर रात लगभग 1 बजे नशे की हालत में घर पहुंचा। पत्नी राधा ने रोज-रोज की शराबखोरी और देर से घर लौटने को लेकर विरोध जताया। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी होने लगी, जो कुछ ही देर में हिंसक झगड़े में बदल गई।

धारदार हथियार से पत्नी और बेटी पर किया हमला
बात बढ़ने पर गुस्से में आकर रामजी ने पहले अपनी पत्नी राधा को धक्का दिया और फिर पास में रखे धारदार हथियार से उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। शोर सुनकर मां को बचाने दौड़ी 8 साल की बेटी पर भी आरोपी ने बेरहमी से हमला कर दिया। इतने में घर के दूसरे कमरे में सो रहा 16 वर्षीय बेटा चीख-पुकार सुनकर बाहर आया, लेकिन रामजी ने उसे धक्का देकर मौके से फरार हो गया।

पड़ोसियों की मदद से पुलिस को दी गई सूचना
बेटे ने हिम्मत दिखाते हुए पड़ोसियों को बुलाया और पूरी मामले की जानकारी दी। इसके बाद बरगी थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल मां-बेटी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही पत्नी राधा ने दम तोड़ दिया। बेटी की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और वह अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
बरगी पुलिस और एसडीओपी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी रामजी भूमिया मजदूरी करता है और रोज शराब पीकर घर आता था। आए दिन पत्नी और बच्चों से विवाद करना उसकी आदत बन चुकी थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार है और उसकी तलाश के लिए टीमों का गठन कर सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल