newslifeindia

भारतीय पॉप कल्चर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने में कामयाब रहीं नोरा

एक बार फिर ग्लोबल आइकन नोरा फतेही भारतीय पॉप कल्चर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने में कामयाब रहीं। नोरा वायरल हो रहे एक वीडियो में अमेरिकी ग्रैमी अवॉर्ड विजेता और पॉप स्टार सियारा को अपना सुपरहिट गाना साकी साकी का आइकोनिक हुकस्टेप सिखाती नजर आ रही हैं। यह वीडियो इंटरनेट पर आते ही छा गया और भारतीय एवं पश्चिमी पॉप कल्चर के मेल का प्रतीक बन गया। नोरा फतेही ने यह वीडियो खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा, “तो मैंने अपनी गर्ल सियारा को आइकॉनिक साकी साकी हुकस्टेप करते हुए पाया… यह पागलपन है। वह बहुत मस्त और खूबसूरत इंसान है! आपके साथ फिर से जाम करने का इंतज़ार नहीं कर सकती। दोस्तों, क्या हमें साथ में एक गाना करना चाहिए? डांसविथनोरा।” इस कैप्शन के बाद फैंस के बीच दोनों के म्यूजिक कोलैबोरेशन की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।
यह खास पल तब सामने आया जब नोरा हाल ही में अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड्स (अमास) में रेड कार्पेट पर अपने कस्टम टॉम फोर्ड लुक के लिए चर्चाओं में थीं। नोरा पहले भी इंटरनेशनल कलाकार जेसन डेरुलो के साथ हिट सॉन्ग स्नेक में नजर आ चुकी हैं, जिसे 130 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। साकी साकी की बात करें तो यह गाना जब साल 2019 में रिलीज़ हुआ था, तभी से अपनी दमदार कोरियोग्राफी और नोरा की बोल्ड परफॉर्मेंस के चलते यह ट्रेंडिंग नंबर बन गया था।
नोरा का हुकस्टेप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इतना लोकप्रिय हुआ कि हजारों लोगों ने #डांसविथनोरा के तहत इसे रीक्रिएट किया। अब यह गाना 1 बिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है। हाल ही में वह सीरीज़ द रॉयल्स में नज़र आईं और अब वे साउथ इंडियन फिल्म कंचना 4 में लीड रोल में दिखाई देंगी। बता दें कि नोरा फतेही न सिर्फ एक शानदार डांसर हैं, बल्कि अभिनय के क्षेत्र में भी अपनी जगह बना रही हैं।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल