newslifeindia

सत्यानाशी: आयुर्वेद की संजीवनी, जिसे विज्ञान भी मानता है चमत्कारी

आयुर्वेद, यूनानी चिकित्सा और अब आधुनिक विज्ञान भी अब प्राचीन जड़ी-बूटियों के फायदों को स्वीकार करने लगा है। भारत में प्राचीन काल से ही जड़ी-बूटियों का विशेष महत्व रहा है, जिनमें सत्यानाशी जैसे पौधे भी शामिल हैं। सत्यानाशी, जिसे वैज्ञानिक भाषा में आर्जमोन मेक्सीकाना कहा जाता है, एक कांटेदार पौधा है लेकिन इसके औषधीय गुण इसे किसी देसी दवा फैक्ट्री से कम नहीं बनाते। इस पौधे के फूल, पत्ते, तना और जड़ सभी में शक्तिशाली औषधीय तत्व पाए जाते हैं। इन्हें खासतौर पर ग्रामीण भारत में देसी इलाज के लिए उपयोग में लाया जाता है और दुनिया भर की कई आयुर्वेदिक दवाओं में भी इसका प्रयोग होता है।
सत्यानाशी के फूल और पत्ते पुरुषों की नपुंसकता दूर करने और एंटी-एजिंग गुणों के लिए प्रसिद्ध हैं। ऐसा माना जाता है कि केवल 21 दिन के सेवन से यह यौन शक्ति को बढ़ा सकता है और बुढ़ापे में भी जवानी का अनुभव करा सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह न केवल आयुर्वेद में, बल्कि आधुनिक शोधों में भी प्रभावी पाया गया है। इसके तने और पत्तियों से निकाले गए मेथनॉलिक अर्क में एंटी-कैंसर, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण मौजूद होते हैं, जो संक्रमण, मेटाबॉलिक डिसऑर्डर और त्वचा संबंधी रोगों में लाभकारी होते हैं।
कुछ शोधों में तो यह तक सामने आया है कि सत्यानाशी एचआईवी जैसे संक्रमणों के खिलाफ भी सुरक्षा दे सकता है। इसमें मौजूद एल्कलॉइड, फ्लेवोनोइड, ग्लाइकोसाइड, टेरपेनोइड और फेनोलिक कंपाउंड्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं, सूजन को कम करते हैं और कोशिकाओं की मरम्मत में मदद करते हैं। इसके अतिरिक्त, सत्यानाशी में एंटी-डायबिटिक गुण भी होते हैं जो खासतौर पर टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए उपयोगी माने जाते हैं। हालांकि, इसके सेवन में अत्यधिक सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि यह पौधा विषैला भी होता है और अधिक मात्रा में लेने पर नुकसानदेह हो सकता है।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल