newslifeindia

कुबेरेश्वरधाम पर खेड़ापति हनुमान जी की प्राण-प्रतिष्ठा

कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने की आरती
सीहोर। देश और विदेश में करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक निर्माणाधीन कुबेरेश्वरधाम पर हजारों श्रद्धालुओं के मध्य खेड़ापति हनुमान का आस्था और उत्साह के साथ प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया। इस मौके पर विठलेश सेवा समिति की ओर से पंडित समीर शुक्ला, पंडित विनय मिश्रा, आशीष ताम्रकार, भारत गुप्ता, अजय अग्रवाल, सौभाग्य मिश्रा, रविन्द्र नायक, यश अग्रवाल, आकाश शर्मा, मनोज दीक्षित मामा सहित अन्य की उपस्थिति में किया गया।
इस मौके पर यहां पर उपस्थित विप्रजनों ने बताया कि कुबेरेश्वरधाम पर निर्माण कार्य जारी है। यहां पर विधि-विधान से खेड़ापति हनुमान जी की प्राण-प्रतिष्ठा एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है। यह अनुष्ठान उन भक्तों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जो देवी-देवता की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं। इस अनुष्ठान के बाद, भक्तों को ऐसा विश्वास होता है कि मूर्ति में देवी-देवता की उपस्थिति है और वे उनकी प्रार्थनाओं को सुनेंगे।
भगवान शिव की भक्ति का दिया संदेश
इस दौरान पंडित श्री मिश्रा ने कहाकि भगवान शिव अपने भक्तों की पुकार सुनते हैं और हर समस्या और पीड़ा को समस्याओं को दूर करते हैं। ऐसे में अगर आपको जीवन में हर तरफ से निराशा मिल रही हैं तो शिवजी के ये विचार आपकी समस्या का बेड़ा पार लगातर आपके जीवन को खुशियों से भर देंगे। एक लोटा जल भगवान शिव को अर्पित करने से सभी मनोकामनाएं दूर होती है। इस मौके पर यहां पर छतरपुर से पैदल चलकर आए श्रद्धालुओं से गुरुदेव ने भेंट की। छतरपुर से एक परिवार पैदल चलकर आया था, वहीं गत दिनों रायपुर से अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने पर मां-बेटी भी पैदल चलकर धाम पर आई थी।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल