newslifeindia

मीनाक्षी मंदिर में केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने पूजा-अर्चना की

चेन्नई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडू के मदुरै में मौजूद मीनाक्षी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर के पुजारियों ने केंद्रीय गृहमंत्री शाह का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। मदुरै अधीनम के पुजारी श्री ला श्री हरिहर श्री ज्ञानसंबंद देसिका स्वामीगल ने शाह को भगवा रंग की शॉल और आध्यात्मिक पुस्तकें भेट कीं।
शाह ने नैनार नागेंद्रन और केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन सहित भाजपा नेताओं के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। शाह के दौरे के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल