newslifeindia

क्रिकेटर रिंकू और सांसद प्रिया की सगाई हुई , शादी 18 नवंबर को होगी

लखनऊ। क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की आज लखनऊ के लग्जरी होटल द सेंट्रम में हुए एक भव्य समारोह में सगाई हुई। इस सगाई समारोह में राजनीतिक और खेल जगत की कई दिग्गज हस्तियां भी शामिल हुईं। रिंकू जहां आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के अलावा भारतीय टी20 टीम के एक स्टार क्रिकेटर हैं, वहीं प्रिया सबसे युवा सांसदों में से एक हैं और उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की मछलीशहर सीट से सांसद हैं।
सगाई समारोह के कार्यक्रम की थीम सफेद और गुलाबी रखी गई थी। पूरा होटल इन दो रंगों के फूलों से सजाया गया था, जबकि रिंकू ने सफेद रंग का पारंपरिक कुर्ता-पायजामा और प्रिया ने खूबसूरत गुलाबी लहंगा पहना हुआ था। दोनों जैसे ही मंच पर पहुंचे, सबकी निगाहें उन पर टिक गईं। रिंकू और प्रिया ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई, और इसी भावुक क्षण में प्रिया की आंखें भर आईं। दोनों ने एक-दूसरे के लिए खास अंगूठियां मंगवाई थीं। रिंकू ने प्रिया के लिए मुंबई से अंगूठी खरीदी, जबकि प्रिया ने कोलकाता से डिजाइनर रिंग मंगाई। इन दोनों अंगूठियों की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिंपल यादव, सांसद जया बच्चन, शिवपाल सिंह यादव, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला समेत कई प्रमुख हस्तियां मौजूद थीं। सगाई में खास तौर पर तैयार किया गया शाकाहारी मेनू भी चर्चा का विषय रहा, जिसमें अवधी, बंगाली, यूरोपीय और एशियाई व्यंजनों का स्वाद शामिल थे। रिंकू और प्रिया पिछले एक साल से एक-दूसरे को जानते हैं। परिवार की सहमति मिलने के बाद ये रिश्ता पक्का हुआ। अब दोनों की शादी 18 नवंबर को होगी।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल