newslifeindia

पीएम मोदी की कश्मीर यात्रा: बुलेटप्रूफ ट्रेन का कोच, रेल फोर्स वन की तर्ज पर किया तैयार

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार छह जून को जम्मू-कश्मीर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए सुरक्षा के जो इंतजाम किए गए थे। इनमें से एक जो बड़ा चैलेंज था। वह था पीएम मोदी का रेल मार्ग से चिनाब और अंजि ब्रिज का उद‌घाटन करते हुए श्री माता वैष्णो देवी माता कटरा रेलवे स्टेशन जाना। इसके लिए जो सिंगल कोच की इंस्पेक्शन कार इस्तेमाल की गई थी। वह पिछले साल 23 अगस्त को युक्रैन दौरे पर गए गोला-बारूद हमले से भी बेअसर बुलेटप्रूफ रेल फोर्स-वन की तरह थी।
पीएम की रेल मार्ग से चिनाब और अंजि ब्रिज विजिट के लिए सुरक्षा के बेहद खास इंतजाम किए गए थे। इसके लिए एजेंसियों ने महीनों पहले पीएम स्पेशल इंस्पेक्शन कार तैयार कराई थी। जो की युक्रैन दौरे पर गए बुलेटप्रूफ रेल फोर्स-वन की तरह ही थी। जिसमें गोला-बारूद का भी असर नहीं होता है। सिंगल कोच वाली यह इंस्पेक्शन कार भी पूरी तरह से बुलेटप्रूफ तैयार कराई गई थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब इस पर सवार थे। तब यह बिजली से नहीं बल्कि डीजल से चल रही थी। ताकि किसी भी स्थिति में अगर पावर फेल भी हो जाती है या कर दी जाती है तो भी पीएम की सिंगल कोच वाली वह इंस्पेक्शन कार बिना रूके सुरक्षित स्थान पर पहुंचाई जा सके। इस खास इंस्पेक्शन कार में 25 लोगों के बैठने की जगह थी। जिसमें पीएम के अलावा कुछ अन्य वीआईपी थे। बाकी सभी में एसपीजी कमांडों और सुरक्षा की दृष्टि से अन्य साजो-सामान था।
सूत्रों ने बताया कि इस इंस्पेक्शन कार में एक छोटी सी पेंट्री भी थी। जिससे यात्रा के दौरान वीवीआईपी को खाने-पीने की चीजें सर्व की गईं। टनल-35 से निकलने से कटरा रेलवे स्टेशन तक पहुंचने तक पूरे रास्ते चप्पे-चप्पे पर पुलिस और फोर्स के जवान तो तैनात थे ही। पूरे रूट को एसपीजी ने भी अपने सिक्योरिटी कवर में घेर रखा था। पूरे वक्त एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव मोड पर रहा। इस खास इंस्पेशन कार को आजाद भारत की सबसे पुरानी इंटीग्रल रेल कोच फैक्ट्री में महीनों की तैयारियों से तैयार किया गया था। इस दौरान इसमें एसपीजी के कहने पर कई तरह के बदलाव किए गए थे। यहां विजिट के दौरान प्रधानमंत्री के लिए इस तरह की पांच इंस्पेक्शन कार का बंदोबस्त किया गया था। जिसमें से दो अंबाला से भी मंगाई गई थी। लेकिन इनमें से एक यह खास बुलेटप्रूफ वाली थी।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल