जबलपुर। दमोहनाका से मदन महल तक निर्मित फ्लाईओवर बीते चार माह से तैयार है, लेकिन राजनीतिक श्रेयबाजी की राजनीति में आज तक उसका लोकार्पण नहीं किया गया है। जिसका चौतरफा खामियाजा शहर की जनता भुगत रही है. यदि चार दिन के अंदर इस फ्लाईओवर को शुरु नहीं किया गया, तो कांग्रेस पार्टी इसका लोकार्पण स्वयं कर देगी.
यह बात नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कही श्री शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने इस संबंध में कलेक्टर जबलपुर को ज्ञापन सौंपा. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिशा, अयोध्या तिवारी, संतोष दुबे पड़ा, अनुराग जैन गड़वाल, सतेंद्र चौबे, राजेश सोनकर, अतुल बाजपेई, गुड्डू नबी, अनुपम जैन, राजेश यादव, अमर चंद बाबरिया, अख्तर अंसारी, हर्षित यादव, ताहिर अली, कमलेश यादव, अनुभा शर्मा, सलिल चौकसे, राजेंद्र पिल्लै, रज्जू सराफ, मदन लारिया, रवि सोनकर, आशुतोष ठाकुर, ब्रजेश दुबे, रामदास यादव, देवकी पटेल, रिजवान कोटी, राहुल बघेल, अरशद अली, विवेक भोसले, भावना निगम, सुरेंद्र यादव, अखिलेश शर्मा, मोहम्मद अल्तमश, प्रिंस सलूजा, रितेश नोतानी, रितेश गुप्ता बंटी, सोनू दुबे, विक्रम सिंह, अदनान अंसारी, विष्णु विनोदिया सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।








