newslifeindia

आड़े तिरछे नंबर वालें वाहनों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

6 हजार से अधिक वाहनों के चलान, 23 लाख जुर्माना वसूला

जबलपुर। जिला पुलिस बल ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने और आड़े तिरछे डिजाईनर और अमानक नंबर प्लेट व बिना नंबर के वाहनों के खिलाफ पिछले 1 हफ्ते से मुहिम छेड़ रखी हैं| पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देश पर यातायात पुलिस व पुलिस थानों के संयुक्त बलों की टीम इस अभियान में लगी हुई हैं| पिछले 1 हफ्ते के दौरान 4 हजार 664 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 23 लाख 32 हजार रुपए का जुर्माना वसूला| पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह कार्रवाई शहर व देहात क्षेत्रों में चौराहों, बाजारों, प्रमुख सड़कों और हाईवे पर बनाए गए विशेष चेकिंग प्वाइंट्स में की गई।
अभियान सिर्फ चलान काटने तक सीमित न रहे 
पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि अभियान सिर्फ चालान काटने तक सीमित न रहे, बल्कि जनता को यातायात नियमों के लिए जागरूक भी किया जाए| यह भी बताया गया कि मानक नंबर प्लेट का उपयोग सुरक्षा के लिहाज से भी आवश्यक है साथ ही लोगों को समझाइश दी जाए कि यदि वे स्वयं ही एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) लगवा लें, तो चालानी कार्रवाई की नौबत नहीं आएगी।
अमानक नंबरों वालें वाहनों से हो रहे अपराध 
पुलिस की मानें तो अक्सर अपराधों में उपयोग किए जाने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों में अमानक नंबर प्लेट लगाई जाती हैं या नंबर ही गायब होता है, जिससे वारदात के बाद वाहन की पहचान कर पाना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा कुछ वाहन मालिक महज दिखावे या स्टाइल के लिए फैंसी नंबर प्लेट लगाते हैं, जो नियमों के खिलाफ है।
क्या है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट 
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट एक यूनिक 7 अंकों का डिजिटल कोड होता है। इस प्लेट को आरटीओ द्वारा अधिकृत एजेंसी ही वाहन पर फिट करती है। यह प्लेट चोरी और दुर्घटना के मामलों में वाहन की पहचान में मदद करती है। प्लेट के साथ टेम्पर प्रूफ क्लिप्स और लेजर कोडिंग होती है, जिससे छेड़छाड़ असंभव है।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल