newslifeindia

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, 2025 को छोड़कर 2047 के सपने युवाओं को बेच रही

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र पर निशाना साधकर कहा कि मोदी सरकार ने 11 साल में न जवाबदेही, न बदलाव, सिर्फ अपना प्रचार कराया। मोदी सरकार 2025 पर बात करना छोड़कर, अब 2047 के सपने को बेचने में लगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के 11 साल होने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने निशाना साधकर लिखा, जब मोदी सरकार 11 साल की सेवा का जश्न मना रही है, तब देश की हकीकत मुंबई से आ रही दर्दनाक खबर में दिखती है, ट्रेन से गिरकर कई लोगों की मौत। भारतीय रेल करोड़ों की ज़िंदगी की रीढ़ है, लेकिन आज असुरक्षा, भीड़ और अव्यवस्था की प्रतीक बन गई है।उन्होंने लिखा, मोदी सरकार 2025 पर बात करना छोड़, अब 2047 के सपने बेच रही है। देश आज क्या झेल रहा है, ये कौन देखेगा? मैं मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
केंद्र की मोदी सरकार के सोमवार को 11 साल पूरे हुए हैं। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मोदी सरकार पर हमलावार दिखे। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार ने भारतीय लोकतंत्र, अर्थव्यवस्था और सामाजिक ताने-बाने को गहरा आघात पहुँचाया है।
बीजेपी-आरएसएस ने हर संवैधानिक संस्था को कमजोर कर, उनकी स्वायत्तता पर कड़ा प्रहार किया। चाहे जनमत चुराकर पिछले दरवाज़े से सरकारें गिराना हो या एक-दलीय तानाशाही शासन जबरन लागू करना हो। इस दौरान, राज्यों के अधिकारों की अनदेखी हुई है और संघीय ढांचे कमजोर किया गया।
समाज में नफरत, धमकी और डर का वातावरण फैलाने की कोशिश जारी है। दलित, आदिवासी, पिछड़े, अल्पसंख्यक व कमज़ोर वर्गों का शोषण बढ़ रहा है। इनके आरक्षण व बराबरी के अधिकार से वंचित रखने की साजिश जारी है। मणिपुर की ना थमने वाली हिंसा भाजपा की प्रशासनिक विफलता का सबसे बड़ा सबूत है।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल