newslifeindia

‘धमाल 4’ में जलवा बिखेरने के लिए तैयार ईशा गुप्ता

कॉमेडी फिल्म फ्रैंचाइज़ी ‘धमाल 4’ में अभिनेत्री ईशा गुप्ता जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। ईशा गुप्ता अपने आत्मविश्वास, खूबसूरती और प्रभावशाली अभिनय के लिए जानी जाती हैं। ‘धमाल 3’ में उन्होंने अपने स्टाइल और बेबाक अंदाज़ से दर्शकों को खूब प्रभावित किया था।
अब धमाल 4 में उनकी वापसी को एक तरह से ‘फुल-सर्कल मोमेंट’ कहा जा रहा है, क्योंकि इस बार उनका किरदार सिर्फ ग्लैमर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कहानी की दिशा तय करने में भी बड़ी भूमिका निभाएगा। सूत्रों के मुताबिक, उनका रोल बोल्ड, मजेदार और फिल्म की प्रमुख घटनाओं से जुड़ा हुआ होगा। निर्देशक इंद्र कुमार ने भी ईशा को लेकर खुशी जताते हुए कहा कि उनके साथ काम करना हमेशा ही एक सुखद अनुभव होता है।
उन्होंने ईशा को न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेत्री, बल्कि एक शानदार इंसान भी बताया। हालांकि फिल्म में उनके किरदार की विस्तृत जानकारी अभी गुप्त रखी गई है, लेकिन इतना तय है कि वह इस बार दर्शकों को सिर्फ हंसी नहीं, बल्कि कई दिलचस्प मोड़ भी देने वाली हैं। हाल ही में ईशा गुप्ता हनी सिंह और जुबिन नौटियाल के साथ म्यूज़िक वीडियोज़ ‘ब्राउन आइज़ वाली’ और ‘इश्क मेरा’ में नजर आई थीं, जो यूट्यूब पर खूब पसंद किए गए। उनकी लोकप्रियता में इस कारण और भी इज़ाफा हुआ है।
अब ‘धमाल 4’ के ज़रिए वह बड़े पर्दे पर एक बार फिर अपनी खास उपस्थिति दर्ज कराने जा रही हैं। फिल्म में अजय देवगन और ईशा गुप्ता की नई केमिस्ट्री, चुटीले डायलॉग्स और हास्य से भरपूर सिचुएशन्स दर्शकों को मनोरंजन का भरपूर डोज़ देने वाली हैं। बता दें किनिर्देशक इंद्र कुमार की इस बहुचर्चित फिल्म में वह अभिनेता अजय देवगन के अपोज़िट एक अहम भूमिका निभाती नज़र आएंगी। यह नई जोड़ी इस साल की सबसे दिलचस्प कास्टिंग में से एक मानी जा रही है, जिसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल