newslifeindia

बॉयफ्रेंड रॉकी से चुपचाप शादी रचाई हिना खान ने

बॉलीवुड एक्ट्रेस हिना खान ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से चुपचाप शादी रचा ली है। एक्ट्रेस ने शादी की तस्वीरें खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। ये तस्वीरे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
खास बात यह रही कि शादी के अगले ही दिन, 5 जून को हिना खान अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट निभाने एक इंटरनेशनल इवेंट में पहुंच गईं, जहां मीडिया कैमरे उन्हें कैद करने में पीछे नहीं रही। हिना को साउथ कोरिया में होने वाले कोरियन एक्सपो 2025 के एक प्रमोशनल कार्यक्रम में बतौर खास मेहमान बुलाया गया था। इस मौके पर वह पारंपरिक लाल जोड़े या नई दुल्हन के लुक में नहीं, बल्कि ब्लैक जैकेट और वेस्टर्न आउटफिट में नजर आईं। उनका स्टाइलिश लुक और चेहरे का नई नवेली दुल्हन वाला ग्लो लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा।
उन्होंने हाथों की मेहंदी भी फ्लॉन्ट की और कैमरे के सामने हंसते हुए पोज़ दिए। मंच से बात करते हुए हिना ने कहा, “मैंने कल शादी की और आज इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का हिस्सा बनने आई हूं। मैं इस अवसर को मिस नहीं करना चाहती थी। मुझे आमंत्रित करने के लिए बहुत धन्यवाद।” हिना खान की इस कार्यक्रम में मौजूदगी की एक खास वजह यह भी थी कि हाल ही में उन्हें कोरिया पर्यटन विभाग ने टूरिज्म एंबेसडर नियुक्त किया है।
इस सम्मान को लेकर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कोरियन संस्कृति और खूबसूरती को दुनियाभर में प्रमोट करना उनके लिए गर्व और उत्साह की बात है। हिना और रॉकी की शादी एक बेहद निजी समारोह में हुई, जो सिर्फ करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। यह एक रजिस्टर्ड मैरिज थी। हालांकि इसे लेकर न तो पहले कोई चर्चा हुई थी और न ही किसी तरह का इशारा दिया गया था, जिससे उनकी शादी की खबर ने फैंस को पूरी तरह चौंका दिया।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल