newslifeindia

जबलपुर में सामने आया कोरोना का पहला मरीज

जबलपुर। शहर में कोरोना वायरस ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज से मिली जानकारी के अनुसार शहर में कोरोना का पहला मरीज सामने आया है। संक्रमित मरीज का नाम रामज़ान है, जिसकी उम्र 82 वर्ष बताई जा रही है। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें तुरंत कार्डियक वार्ड से कोरोना वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। रामज़ान का सैंपल 10 जून 2025 को दोपहर 2:24 बजे लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट आज आई है। जांच आरटी-पीसीआर टेस्ट के माध्यम से की गई और नासॉफैरिंजियल सैंपल में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट की पुष्टि डॉ. ऋति सेठ द्वारा की गई है।स्वास्थ्य विभाग द्वारा सतर्कता बढ़ा दी गई है और मरीज के संपर्क में आए लोगों की पहचान व जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने आम नागरिकों से सतर्कता बरतने और कोविड-19 के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल