newslifeindia

हरि हर वीरा मल्लू की रिलीज डेट बढ सकती है आगे

फिल्म हरि हर वीरा मल्लू एक बार फिर सुर्खियों में है। साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अनिश्चितता पैदा हो गई है। पूर्व में यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी तारीख आगे बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, फिल्म निर्माताओं या निर्देशक की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। यह फिल्म पिछले साढ़े पांच साल से बन रही है और दर्शक बेसब्री से इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। पिछले महीने निर्देशक ए.एम. ज्योति कृष्णा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म पूरी तरह से बनकर तैयार है और सेंसर बोर्ड में भेजे जाने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
उन्होंने यह भी बताया था कि इस फिल्म की शूटिंग 200 दिनों में पूरी की गई है और यह एक पीरियड ड्रामा है, जिसमें सच्ची घटनाओं के साथ-साथ काल्पनिक दृश्य भी शामिल हैं। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल मुगल शासक औरंगजेब की भूमिका निभा रहे हैं। उनके किरदार को लेकर पहले से ही दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है। हालिया रिपोर्टों के अनुसार, फिल्म की रिलीज को टालने का निर्णय लिया जा चुका है, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। यह भी बताया जा रहा है कि मेकर्स जल्द ही फिल्म का नया ट्रेलर लॉन्च करेंगे, जिसमें इसकी नई रिलीज डेट का एलान किया जाएगा।
फिल्म का संगीत मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर एम.एम. कीरावनी ने तैयार किया है। हाल ही में हैदराबाद में एक इवेंट के दौरान उन्होंने फिल्म का तीसरा गाना ‘असुर हनानम’ रिलीज किया था, जिसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी मनोज परमहंस और ज्ञानशेखर वी.एस. ने की है, जबकि एडिटिंग का काम के.एल. प्रवीण ने संभाला है। हरि हर वीरा मल्लू में पवन कल्याण, निधि अग्रवाल और बॉबी देओल के अलावा नासर, सत्यराज, थलाइवाल विजय, रघु बाबू, सुब्बाराजू और सुनील जैसे कलाकार नजर आएंगे।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल