newslifeindia

फिल्म इंडस्ट्री के पीछे की सच्चाई को दिखाएगी ‘डार्क कॉमेडी’

अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान काफी समय से अपनी पहली वेब सीरीज पर काम कर रहे हैं, जो एक डार्क कॉमेडी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार यह सीरीज साल के अंत तक नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जा सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है।
इस शो को लेकर दिलचस्प बात यह है कि नेटफ्लिक्स के सीईओ टेड सारंडोस ने इसके शुरुआती दो एपिसोड देख लिए हैं और उन्होंने इसका रिव्यू भी दिया है। एक पॉडकास्ट में बात करते हुए टेड ने कहा, “यह बहुत मजेदार और जबरदस्त है।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि “लोग भारत में और बाहर बॉलीवुड की असली दुनिया को नहीं जानते, लेकिन यह शो उस दुनिया को बेहद रोचक और हास्यपूर्ण अंदाज़ में पेश करता है।” आर्यन खान की इस सीरीज को ‘डार्क कॉमेडी’ कहा जा रहा है जो फिल्म इंडस्ट्री के पीछे की सच्चाई यानी ‘बिहाइंड द कैमरा’ पहलुओं को दर्शाएगी। यह उन बातों और स्थितियों पर रोशनी डालेगी जिन्हें आम तौर पर परदे पर नहीं दिखाया जाता।
सीरीज में लक्ष्य और सहर बांबा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा बॉबी देओल और मोना सिंह जैसे अनुभवी कलाकार भी इसका हिस्सा होंगे। साथ ही सलमान खान, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और करण जौहर जैसे बड़े सितारों के कैमियो की भी चर्चा है, जो दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा रही है। आर्यन खान के डायरेक्शन में बनी यह पहली वेब सीरीज होने के कारण इस पर पहले से ही दर्शकों की नजर बनी हुई है।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल