newslifeindia

शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार, शादी के 15 दिन बाद ही पत्नी ने पति को कुल्हाड़ी से काटा

सांगली।  मेघालय में राजा रघुवंशी हत्याकांड इन दिनों देशभर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। जहां राजा की पत्नी सोनम पर ही राजा की हत्या का आरोप है। इस बीच महाराष्ट्र के सांगली में एक ऐसी ही घटना घटी है। जहां शादी के 15 दिन बाद ही एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। महिला ने सोते हुए पति पर कुल्हाड़ी से हमला किया और पति की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है मामला
सांगली जिले के कुपवाड़ में राधिका लोखंडे नामक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। राधिका की 23 मई को ही अनिल लोखंडे से शादी हुई थी। शादी के महज तीन हफ्ते बाद ही इसका खौफनाक अंत हुआ। पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय राधिका और 53 साल के अनिल के बीच 10 जून की देर रात झगड़ा हुआ था। माना जा रहा है कि इसी झगड़े में राधिका ने सोते समय अपने पति पर कुल्हाड़ी से हमला किया और उसकी जान ले ली।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल