newslifeindia

अहमदाबाद विमान हादसा: दुर्घटना में 204 से अधिक लोगों के शव बरामद, हादसे में पूर्व सीएम विजय रुपाणी का निधन

अहमदाबाद। अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग सवार थे। अब तक हादसे में केवल दो लोगों के बचने की बात आई है। बाकी सभी लोगों की मौत हो गई है। पुलिस कमिश्नर के हवाले से जानकारी दी कि प्लेन की सीट नंबर 11-A पर बैठे हुए भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार हादसे में जिंदा बच गए हैं। उनका वीडियो भी सामने आया है। वहीं एक और जिंदा बचा यात्री अस्पताल में भर्ती है। एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे।

हादसे में पूर्व सीएम विजय रुपाणी का निधन

अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक, पूर्व सीएम अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान में सवार थे। जो उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पूर्व सीएम विजय रुपाणी के निधन की पुष्टि गुजरात भाजपा अध्यक्ष सी.आर. पाटिल ने की है।

अहमदाबाद विमान हादसे पर राष्ट्रपति पुतिन ने जताया शोक

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुजरात के अहमदाबाद में हुए यात्री विमान हादसे पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संवेदना संदेश भेजा।व्लादिमीर पुतिन ने लिखा- आदरणीय राष्ट्रपति महोदया, आदरणीय प्रधानमंत्री महोदय, अहमदाबाद में हुए यात्री विमान हादसे के दुखद परिणामों पर कृपया गहरी संवेदना स्वीकार करें। कृपया पीड़ितों के परिवारों और उनके करीबी लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और समर्थन व्यक्त करें, साथ ही इस आपदा में घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करें।

अहमदाबाद में विमान दुर्घटना के बाद जर्मनी, चीन, रूस, फ्रांस ने भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की

जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल ने कहा कि जर्मनी अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की चौंकाने वाली तस्वीरों पर नजर रख रहा है और भारत के लोगों के लिए प्रार्थना कर रहा है एक्स पर एक पोस्ट में, वेडफुल ने कहा, ‘हम अहमदाबाद में उड़ान के बाद दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के विमान की चौंकाने वाली तस्वीरों पर नजर रख रहे हैं। चूंकि हम अभी विवरण जान रहे हैं, इसलिए मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं भारत में हमारे मित्रों और वर्तमान में अपने प्रियजनों के लिए आशा कर रहे सभी लोगों के साथ हैं। भारत में चीन के राजदूत, जू फेइहोंग ने अहमदाबाद में विमान दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की। उन्होंने एक्स पर लिखा- ‘अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे से बहुत दुखी हूं। हमारी संवेदनाएं यात्रियों और उनके परिवारों के साथ हैं। हम इस मुश्किल समय में प्रभावित सभी लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं’।

दुर्घटनास्थल से कुल 204 शव बरामद- जीएस मलिक

अहमदाबाद शहर के पुलिस आयुक्त जीएस मलिक के हवाले से रॉयटर्स ने बताया कि दुर्घटनास्थल से कुल 204 शव बरामद किए गए हैं। पुलिस आयुक्त के अनुसार बरामद किए गए शवों में यात्री और जमीन पर मारे गए लोग दोनों शामिल हो सकते हैं, क्योंकि विमान दोपहर के भोजन के समय हवाई अड्डे के बाहर एक मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। बता दें कि, यात्रियों में 217 वयस्क, 11 बच्चे और दो बच्चे शामिल थे। वहीं एयर इंडिया ने बताया है कि विमान में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई सवार थे।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल