newslifeindia

नगर निगम में संस्कारधानी के गौरव कैविनेट मंत्री जी के ऊपर झूंठा आरोप लगाने पर साथी पार्षद ऋतु यादव माफी मांगें-जीतू कटारे

जबलपुर। आज नगर निगम सदन के भीतर एक ठेकेदार को संरक्षण देने एवं अखबार में विज्ञापन का आरोप कांग्रेस पार्षद ऋतु यादव जी द्वारा लगाया गया जिसका समर्थन नेता प्रतिपक्ष द्वारा जब किया गया तव जीतू द्वारा उसको आड़े हांतो लेते हुए पुरजोर विरोध किया गया।

पार्षद जीतू कटारे द्वारा तत्काल माफ़ी मांगने और अपने शब्द बापस लेने को कहा साथ ही बताया की जनप्रिय नेता माननीय राकेश सिंह जी गलत का साथ कभी नही देते चाहे फिर वह कोई कितना भी खास हो हम सभी उनको वर्षो से बड़े नजदीक से जानते हैं उनसे सीखते हैं उनकी बातों को आत्मसाद करते हैं और इस प्रकार के आरोप एक रत्ती बर्दास्त नही हैं क्योंकि यह सदन है कोई चौक चौराहा नही साथ ही सदन के समक्ष जीतू ने बताया उस ठेकेदार को हटाने और कार्यवाही के लिए माननीय द्वारा ही निर्देशित किया गया था।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल