newslifeindia

सड़क पर टॉयलेट करने से रोका तो कर दी हत्या

चंडालभाटा में वारदात से सनसनी, 5 आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर। गोहलपुर थाना अतंर्गत चंडालभाटा क्षेत्र में बुधवार की देर रात 12 बजे छोटी सी बात पर पांच लोगों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी| दरअसल मृतक ने आरोपी को सड़क किनारे टॉयलेट करने से रोका था, उसने कहा था थोड़ा आगे जाकर टॉयलेट कर लो| यह बात युवक को इतनी नागवार गुजरी की उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चंडालभाटा निवासी सागर चौधरी की निमर्मता के साथ हत्या कर दी| इस मामलें में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है|
घटना के संबंध में गोहलपुर थाना प्रभारी श्रीमति प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि बुधवार की देर रात 12 बजे डाल भाटा निवासी सागर चौधरी पास की शराब दुकान के बाहर खड़ा था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार होकर पांच युवक वहां पहुंचे और दुकान से शराब खरीदकर सड़क किनारे ही पीने लगे। तभी उनमें से एक युवक सड़क पर ही टॉयलेट करने लगा। यह देखकर सागर ने उसे टोका और कहा कि, “यहां नहीं, थोड़ा आगे जाकर कर लो।”
बस इतनी सी बात पर आरोपियों ने सागर के साथ गालीगलौज शुरु कर दी और सभी ने सागर के साथ मारपीट शुरु कर दी| भीमा उर्फ भीम सेन, प्रिंस रजक, सुमित उर्फ सुम्मी बसोर, राधे और सचिन ने मिलकर चाकुओं से उस पर हमला कर दिया| चीख पुकार सुनकर सागर का भाई शुभम चौधरी और विशाल, नितिन चौधरी पहुंचे जहां बीच बचाव के दौरान विशाल को भी चोटें आ गई है| घायल सागर को इलाज के लिए मेट्रो अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेडीकल अस्पताल रेफर कर दिया गया| घायल की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई| मृतक के छोटे भाई शुभम चौधरी की रिपोर्ट पर पुलिस ने पांचों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296, 103(1), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आरोपी फरार होने के पहले अंतरराज्जीय बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिए गए|

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल