newslifeindia

शादी के पहले ही रची थी राजा की हत्या की साजिश, बुर्का पहनकर फरार हुई थी सोनम

शिलॉन्ग। इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या का मास्टरमाइंड राज कुशवाह है जो सोनम का प्रेमी है। उसने राजा और सोनम की शादी के 11 दिन पहले ही हत्या की साजिश रच ली थी। यह खुलासा मेघालय पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने किया है। शिलॉन्ग एसपी ने बताया कि तीन आरोपी विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी 19 मई को ही शिलॉन्ग पहुंच गए थे। राजा की हत्या के बाद सोनम 25 मई को इंदौर पहुंची। यहां वह 7 जून तक रही। इसके बाद राज के साथ ही गाजीपुर गई।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मेघालय पुलिस राजा की हत्या के पांचों आरोपियों से शुक्रवार को भी पूछताछ कर रही है। शिलॉन्ग के सदर थाने के लॉकअप में बंद आरोपियों की आपसी बातचीत पर पुलिसकर्मी नजर रख हुए हैं। हालांकि ये लोग ज्यादातर समय खामोश ही रहते हैं। सूत्रों के मुताबिक सोनम समेत सभी आरोपियों ने पुलिस से उत्तर भारतीय भोजन की मांग की। पुलिस ने उन्हें खाना मंगाकर दिया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिलॉन्ग पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपियों ने एक महिला की भी हत्या की प्लानिंग की थी। राजा की हत्या के बाद उस महिला को मारकर वहीं स्कूटी के साथ जलाने या नदी में बहाने की योजना थी, ताकि वे दिखा सकें कि सोनम भी मर चुकी है। यह भी पता चला है कि हत्या के लिए राज कुशवाह ने जो योजना बनाई थी, उसमें इंदौर से आरोपियों को मोबाइल और 50 हजार रुपए के साथ सोनम के लिए काले रंग का बुर्का भी खरीद कर दिया था। यह बुर्का विशाल उसके लिए शिलॉन्ग ले गया था। एक्टिवा छोड़ने के बाद सोनम इसी बुर्के में टैक्सी में बैठकर सिलीगुड़ी भागी थी।
मेघालय की डीजीपी ने कहा कि राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम ने लापता होने से पहले अपना सूटकेस सोहरा के एक होम स्टे में छोड़ दिया था। उसमें मिले मंगलसूत्र और अंगूठी ने केस को सुलझाने में मदद की। एक विवाहिता का गहने छोड़ना हमें संदिग्ध लगा। इस हत्याकांड की साजिश इंदौर में रची गई इसलिए मेघालय पुलिस सोनम को अगले कुछ दिन में इंदौर ले जा सकती है।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल