JABALPUR: पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर चाकू से हमला
3 नाबालिग सहित, 5 आरोपी गिरफ्तार
जबलपुर। संजय नगर में घर के बाहर टहल रहे एक युवक पर बाईक सवार बदमाशों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया| यादव कॉलोनी चौकी पुलिस ने इस मामलें में तीन नाबालिग सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है| युवक को उपचार के लिए मेडीकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है| घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है| यादव चौकी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार संजयनगर यादव कालोनी निवासी 21 वर्षीय आयुष अग्रवाल गत रात अपने घर के सामने टहल रहा था, इसी दौरान वहां मोहित साहू, गौरव बर्मन, अपने अन्य 6 से 7 साथियों के साथ बाइक में आए और आयुष से झगड़ा करने लगे। हाथापाई के बीच हमलावरों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आयुष के चीखने-चिल्लाने पर सभी बाइक सवार मौके से फरार हो गए। आयुष को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। यादव कॉलोनी पुलिस चौकी प्रभारी अनिल गौतम ने बताया कि घायल आयुष अग्रवाल पर हमला करने के मामले में अपराध दर्ज करते हुए हमला करने वालों को हिरासत में लिया गया है। शेष फरार हमलावरों की तलाश की जा रही है।