newslifeindia

JABALPUR: छोटा हाथी की टक्कर से एक्सिस सवार भाई बहन घायल

जबलपुर। मझगवां थाना अतंर्गत खम्परिया खितौला राम मंदिर के पास एक लोडिंग छोटा हाथी वाहन ने एक एक्सिस में पीछे से टक्कर मार दी जिसमें सवार दोनों भाई बहन नीचे गिरकर घायल हो गए| वहीं छोटा हाथी वाहन का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है।
मझगवां पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार रद्दीचौकी गाजीनगर गोहलपुर निवासी 38 वर्षीय नजीर उर्फ गुड्डू खान गत दिवस अपनी बाईक से अपने बहनोई सहीद खान के साथ और एक्सिस स्कूटी से चचेरा भाई इमरान एवं बहन रिजवाना बानो सिलौंडी जा रहे थे| आगे इमरान एवं बहन रिजवाना बानो अपनी एक्सिस से जा रहे थे जैसे ही रात लगभग 10 बजे खम्परिया खितोला राम मंदिर के पास पहॅुचे तभी लोडिंग छोटा हाथी वाहन क्रमांक एमपी 20 जीए 9640 के चालक ने इमरान व रिजवाना बानो की एक्सिस में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों एक्सिस वाहन सहित गिर गये और दोनों को हाथ, पैर एवं शरीर में चोटें आ गयीं हैं। नजीर उर्फ गुड्डू खान ने दोनों को उपचार हेतु मेडिजोन अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं छोटा हाथी वाहन का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपी छोटा हाथी वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 281, 125 ए बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल