newslifeindia

JABALPUR: उमस और धूप ने सारे दिन बहाया लोगों का पसीना, नम हवाओं से बढ़ी उमस, राहत की बूंदो का इंतजार

जबलपुर। पारा लगातार 40 से 41 डिग्री पर बना हुआ है। दिन भर उमस व धूप पसीना बहा रही है। बीच बीच में बादलों की बसाहट से उमस बढ़ जाती है। नम हवाओं के कारण उमस बढ़ गई जिससे लोगों को बेचैनी हुई। यद्यपि पिछले कुछ दिनों से आसमान पर बादलों की आवाजाही बनी हुई है। गर्मी ने पूरे वातावरण को बेचैन कर रखा था। दिन के साथ-साथ रात के तापमान ने भी उछाल बरकरार रखी है। इसलिए भीषण गर्मी से न दिन में चैन है, न रात में सुकून है। कल तेज धूप के बीच लू-लपट चलती रही। 6 किलोमीटर की रफ्तार से चली गर्म लू के थपेड़ों ने जनजीवन को प्रभावित किया। बिना टोपी, गमछा, चश्मा के निकल पाना संभव नहीं। दिन में जहां गर्म लू के थपेड़ों ने बदन चहकाया तो रात में गर्म हवाओं ने पंखे और कूलर, पंखों को बेदम कर दिया।
कल से चल सकती है तेज हवाएं
अब लोगों को मानसून से राहत की बूंदों का बेसब्री से इंतजार है। समुद्री तट से आ रही नमी ने उमस बढ़ा दी है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान संभाग के कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ पानी की बौछारें पड़ सकती और तेज हवाएं चल सकती हैं। बहरहाल अभी तक दिन में चलने वाली गर्म लू लपट के कारण सड़कें सूनसान हो जाती हैं। जरूरी काम से ही लोग निकल पाते हैं। वहीं रात में गर्म हवायें कूलर और पंखों की भी दम निकाल लेती हैं, जिससे लोग देर रात तक सड़कों या घरों की छतों पर चहलकदमी करते देखे जा सकते हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान नगर का अधिकतम तापमान 40.08 डिग्री सामान्य से 1 डिग्री अधिक दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 28.08 डिग्री सामान्य से 2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। गत वर्ष आज के दिन अधिकतम तापमान 41.01 और न्यूनतम तापमान 28.02 डिग्री दर्ज किया गया था। हवा में नमी प्रातःकाल 51 प्रतिशत, सायंकाल 32 प्रतिशत आंकी गई। सूर्योदय सुबह 5.24 बजे और सूर्यास्त शाम 6.57 बजे हुआ। प्रदेश में सबसे अधिक 45.8 डिग्री तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया। उत्तर पूर्वी हवायें 5 से 6 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं। अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा।
17 जून से भारी वर्षा की संभावना 
स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार मानसून धीरे धीरे आगे बढ़ रहा है| 17 जून से 18 जून के बीच भारी वर्षा की संभावना है| मौसम विभाग का अनुमान है कि इस दौरान 2 से 3 इंच वर्षा हो सकती है जिससे नमी बढेगी| इसके बाद 20 से 26 जून के बीच बारिश के आसार बनेंगे|
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल